तिवाड़ी का 2 साल का कार्यकाल पूरा, डीसीसी में 16 को केक कटेगा
सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे
जिला संगठन महासचिव सीताराम शर्मा नेहरू ने बताया कि जयपुर जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी मौजूद रहकर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ द्वितीय वर्षगांठ मनाएंगे
जयपुर। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी के जिला अध्यक्ष पद पर सफलतापूर्वक 2 वर्ष पूर्ण करने पर बुधवार 16 जुलाई को शाम 6:30 बजे जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मंदिर श्री रामचंद्र जी हवामहल के सामने बड़ी चौपड़ जयपुर पर कार्यक्रम होगा।
जिला संगठन महासचिव सीताराम शर्मा नेहरू ने बताया कि जयपुर जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी मौजूद रहकर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ द्वितीय वर्षगांठ मनाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष चारों अग्रिम संगठन सेवादल, महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई छात्र संगठन के पदाधिकारी एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Comment List