हीटवेव से बचाव के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी : आमजन से सतर्क रहने की अपील, अनावश्यक बाहर निकलने से बचे

धूप में निकलते समय हल्के सूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें

हीटवेव से बचाव के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी : आमजन से सतर्क रहने की अपील, अनावश्यक बाहर निकलने से बचे

बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने एडवाइजरी जारी की। लोगों को अधिक पानी पीने, छाछ-लस्सी लेने और धूप में सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई। दोपहर 12-3 बजे बाहर निकलने से बचें। नियोक्ताओं को ठंडा पानी व छाया की व्यवस्था के निर्देश। हीट स्ट्रोक पर तुरंत उपचार और 108/112 पर संपर्क करें।

जयपुर। प्रदेश में बढ़ते तापमान और लू-ताप की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने आमजन के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग नेक्या करें और क्या करेंविषयक दिशा-निर्देश जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उप शासन सचिव शैफाली कुशवाहा ने बताया कि नागरिक नियमित रूप से मौसम की जानकारी लेते रहें और पर्याप्त पानी का सेवन करें। छाछ, लस्सी नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों को आहार में शामिल करने की सलाह दी गई है। धूप में निकलते समय हल्के सूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें।

नियोक्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यस्थलों पर ठंडा पेयजल, प्राथमिक उपचार सामग्री और छायादार स्थान की व्यवस्था सुनिश्चित करें। भारी कार्य सुबह या शाम के समय ही कराए जाएं। पशुपालकों को भी पशुओं के लिए छाया और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है। दोपहर 12 से 3 बजे तक अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, कैफीन शराब से परहेज करने और बच्चों को बंद वाहनों में छोड़ने की सलाह दी गई है। हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत ठंडा स्थान देकर प्राथमिक उपचार करें और जरूरत पड़ने पर 108 या 112 पर संपर्क करें।

Tags: heatwave

Post Comment

Comment List

Latest News

आवासन मण्डल में तबादलों पर रोक के बाद भी अभियंताओं का स्थानांतरण, आदेश जारी आवासन मण्डल में तबादलों पर रोक के बाद भी अभियंताओं का स्थानांतरण, आदेश जारी
तबादलों पर रोक के बावजूद राजस्थान आवासन मंडल ने ‘कार्य व्यवस्था’ के नाम पर 5 आवासीय अभियंताओं के दायित्व बदले।...
विजयेंद्र येदियुरप्पा ने बोला खड़गे पर हमला : प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तीजनक टिप्पणी करने पर की माफी की मांग, राजनीतिक अवसरवाद का लगाया आरोप
पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसदों की पाकिस्तान को दो टूक : लश्कर-ए-तैयबा पर कार्रवाई की मांग, आतंकवाद की स्पष्ट शब्दों में की निंदा 
हीटवेव से बचाव के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी : आमजन से सतर्क रहने की अपील, अनावश्यक बाहर निकलने से बचे
प्रियांक खरगे का तीखा हमला : विपक्ष के साथ दोहरा बर्ताव कर रहा है चुनाव आयोग, सत्तारूढ़ दल पर दोहरे मानदंड अपनाने का लगाया आरोप 
जेसीटीएसएल कर्मचारी मांगों को लेकर करेंगे भूख हड़ताल, नई बसों की खरीद में हो रही देरी की मांग भी शामिल
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट