जयपुर से जुड़े विभिन्न हाईवे पर टोल महंगे : भारी वाहनों पर 5 से 20 रुपए तक की बढ़ोतरी, जानें कब से लागू होगी नई दरें

परिवहन लागत पर असर पड़ने की संभावना

जयपुर से जुड़े विभिन्न हाईवे पर टोल महंगे : भारी वाहनों पर 5 से 20 रुपए तक की बढ़ोतरी, जानें कब से लागू होगी नई दरें

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने जयपुर से जुड़े विभिन्न नेशनल हाईवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी का निर्णय। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। इस बढ़ोतरी का असर जयपुर रिंग रोड, जयपुर-किशनगढ़, जयपुर-सीकर और जयपुर-दौसा हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर देखने को मिलेगा।

जयपुर। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जयपुर से जुड़े विभिन्न नेशनल हाईवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। इस बढ़ोतरी का असर जयपुर रिंग रोड, जयपुर-किशनगढ़, जयपुर-सीकर और जयपुर-दौसा हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर देखने को मिलेगा। NHAI की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जयपुर-दिल्ली पुराने हाईवे पर दौलतपुरा, मनोहरपुर और शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर नई दरें लागू होंगी। वहीं जयपुर-किशनगढ़ मार्ग पर ठीकरिया और बड़गांव, रिंग रोड पर सीतारामपुरा और हिंगोनिया तथा जयपुर-सीकर हाईवे पर टाटियावास टोल बूथ पर भी दरों में इजाफा किया गया है।

हालांकि आम वाहन चालकों को राहत देते हुए कारों के टोल शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह वृद्धि मुख्य रूप से कॉमर्शियल और भारी वाहनों पर लागू की गई है। अलग-अलग टोल प्लाजा पर बढ़ोतरी 5 से 20 रुपए तक की गई है। रिंग रोड पर निजी और हल्के कॉमर्शियल वाहनों को भी राहत दी गई है, जबकि भारी वाहनों पर ही अतिरिक्त शुल्क लागू होगा। इस फैसले से परिवहन लागत पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका प्रभाव माल भाड़े और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गृह मंत्री का तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार : पिछड़े समुदायों की व्यवस्थित रूप से उपेक्षा कर रही ममता सरकार, राज्य सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति अत्यधिक उदासीनता और भेदभाव का लगाया आरोप गृह मंत्री का तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार : पिछड़े समुदायों की व्यवस्थित रूप से उपेक्षा कर रही ममता सरकार, राज्य सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति अत्यधिक उदासीनता और भेदभाव का लगाया आरोप
कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल सरकार पर पिछड़े वर्गों की उपेक्षा, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था विफलता के आरोप...
लोगों को फिर होगी पेयजल किल्लत : शहर में 2 दिन पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत होगा मेंटिनेंस का काम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने ने लगाई 1500 रुपए की छलांग, जानें चांदी हुई कितनी महंगी
ट्रंप ने ईरान युद्ध की उपलब्धियों का किया बखान : पीछे हट रहा ईरान, बोले - अब क्यूबा की बारी
जेईसीसी में नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का आगाज : 200 से अधिक कंपनियां कर रही नवीनतम तकनीक और आधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन, अत्याधुनिक समाधानों की दिखी झलक
दो दिवसीय यात्रा पर मध्य प्रदेश जाएंगे वासुदेव देवनानी : विधानसभा में युवा विधायक सम्मेलन को करेंगे संबोधित, सम्मेलन में देशभर के युवा विधायक लेंगे भाग
मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया उद्घाटन : भाजपा सरकार ने हवाई सफर को गरीबों के लिए बनाया सुलभ, कहा- पूर्ववर्ती सरकारों ने एयरपोर्ट के काम को जानबूझकर अटकाया