पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा सहकारिता का नया मॉडल, प्राथमिक टूरिस्ट गाइड सहकारी सोसायटी के आदर्श उपनियम जारी

राजस्थान के पर्यटन उद्योग को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद

पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा सहकारिता का नया मॉडल, प्राथमिक टूरिस्ट गाइड सहकारी सोसायटी के आदर्श उपनियम जारी
राजस्थान में लाइसेंसधारी टूरिस्ट गाइडों को संगठित और सशक्त बनाने के लिए सहकारिता विभाग ने प्राथमिक टूरिस्ट गाइड सहकारी सोसायटी के आदर्श उपनियम जारी। नई व्यवस्था से गाइडों को रोजगार, प्रशिक्षण, डिजिटल सेवाएं, समूह बीमा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इससे पर्यटन सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ने के साथ उद्योग को भी नई मजबूती मिलेगी।

जयपुर। राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लाइसेंसधारी टूरिस्ट गाइडों को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में सहकारिता विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान ने प्राथमिक टूरिस्ट गाइड सहकारी सोसायटी के गठन के लिए आदर्श उपनियम जारी किए हैं। इसके साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को इन उपनियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जारी उपनियमों के अनुसार सोसायटी का उद्देश्य लाइसेंसधारी टूरिस्ट गाइडों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, उनके कौशल और भाषा प्रशिक्षण को बढ़ावा देना, पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणिक मार्गदर्शन सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सदस्यों के आर्थिक और सामाजिक हितों की रक्षा करना है।

इसके अलावा पर्यटन विभाग सहित अन्य संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करने, डिजिटल सेवा मंच और ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने, समूह बीमा, कल्याणकारी योजनाओं तथा पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार जैसे प्रावधान भी शामिल किए गए हैं। इन आदर्श उपनियमों के लागू होने से प्रदेश में टूरिस्ट गाइडों को सहकारिता के माध्यम से एक संगठित मंच मिलेगा। इससे उनकी कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, पेशेवर और प्रभावी बनेगी, वहीं राजस्थान के पर्यटन उद्योग को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आमेर महल के संरक्षण में हाईटेक तकनीक की एंट्री, एक्स-रे फ्लोरोसेंस मशीन से होगा विश्लेषण आमेर महल के संरक्षण में हाईटेक तकनीक की एंट्री, एक्स-रे फ्लोरोसेंस मशीन से होगा विश्लेषण
आमेर महल की सदियों पुरानी भित्ति चित्रकारी के संरक्षण के लिए पहली बार एक्स-रे फ्लोरोसेंस शीन का उपयोग। करीब एक...
बाजार में चौतरफा बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे बंद
शहरी निकायों की आय बढ़ाने पर जोर, राज्य वित्त आयोग करेगा सुझावों पर गंभीरता से विचार
22 साल बाद बदलेगा पांचना बांध का सिस्टम, अब बटन दबाते ही खुलेंगे गेट
भारत समेत क्वाड देशों की अहम बैठक: आसियान सहयोग और इंडो-पैसिफिक रणनीति पर बनी सहमति, समुद्री सुरक्षा और नई तकनीकों पर जोर
पिकैक्स माउंटेन बना नया फ्लैशपॉइंट, ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान ने दी संघर्ष बढ़ने की धमकी
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक, 27 जुलाई को जंतर-मंतर पर होगा बड़ा प्रदर्शन