13 देशों के पर्यटकों का गांधी नगर स्टेशन पर स्वागत, आमेर महल और जंतर-मंतर के ऐतिहासिक वैभव से होंगे रूबरू

गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ पर्यटकों का स्वागत

13 देशों के पर्यटकों का गांधी नगर स्टेशन पर स्वागत, आमेर महल और जंतर-मंतर के ऐतिहासिक वैभव से होंगे रूबरू
शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुरुवार सुबह 13 देशों के 57 पर्यटकों को लेकर जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के 4-4, कनाडा के 4 तथा स्विट्जरलैंड के 3 पर्यटक यात्रा का हिस्सा हैं।

जयपुर। राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुरुवार सुबह 13 देशों के 57 पर्यटकों को लेकर जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पर्यटकों का स्वागत किया गया। इस फेरे में भारत के 13 पर्यटक शामिल हैं, जबकि अमेरिका के सबसे ज्यादा 17 पर्यटक शाही ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के 4-4, कनाडा के 4 तथा स्विट्जरलैंड के 3 पर्यटक यात्रा का हिस्सा हैं।

वहीं, पोलैंड, मॉरीशस और चेक गणराज्य के 2-2 पर्यटक शामिल हैं। फ्रांस, इटली, ग्रीस और अल्बानिया से 1-1 पर्यटक जयपुर पहुंचे हैं।  जयपुर पहुंचने के बाद पर्यटकों को रेलवे स्टेशन से ही बस के जरिए शहर के पर्यटन स्थलों की विजिट के लिए ले जाया गया है। इस दौरान पर्यटक आमेर महल, जंतर मंतर सहित शहर के अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जगमगाएगा गुलाबी शहर : परकोटे के बाहर के बाजार भी रोशनी से खिलेंगे, छोटी चौपड़ पर पृथ्वी के ऊपर विराजेंगे गणपति जगमगाएगा गुलाबी शहर : परकोटे के बाहर के बाजार भी रोशनी से खिलेंगे, छोटी चौपड़ पर पृथ्वी के ऊपर विराजेंगे गणपति
रोशनी की झालरों से दमकते बाजार, जगमगाती इमारतें और आकर्षक धार्मिक झांकियां... दीपावली पर गुलाबी नगरी इस बार उत्सव के...
235 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नियुक्ति प्रस्ताव मंजूर
धनतेरस से खरीदारी के महाकुंभ का आगाज : वाहनों की डिलीवरी का उत्साह, ज्वेलरी से बर्तनों तक शगुन की खरीदारी
पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष : लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कई जगह पथराव और मारपीट
योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास
कांग्रेस का भविष्य सेवानिवृत्ति की ओर अग्रसर, नरेन्द्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: तिवाड़ी
पंजाब के 22,818 करोड़ के डीए बकाये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से 1 दिसंबर तक मांगा भुगतान का रोडमैप