100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश
न्यू सांगानेर रोड पर प्रतिष्ठान बंद रखकर जताया विरोध
जयपुर। न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट चौड़ा करने के लिए न्यायालय के निर्देश पर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई से प्रभावित व्यापारियों ने कहा कि इससे बड़ी संख्या में दुकानदारों और अन्य व्यवसायियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।
व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर जेडीए की कार्रवाई के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए की जा रही कार्रवाई से वर्षों से संचालित प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे। व्यापारियों ने प्रशासन से मामले में व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की।
व्यापारियों के विरोध के चलते क्षेत्र में दिनभर हलचल बनी रही। व्यापारियों का कहना है कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन कार्रवाई से पहले प्रभावित लोगों की समस्याओं और उनके हितों पर भी विचार किया जाना चाहिए।

Comment List