जयपुर में ट्रैफिक और जनसंचार होगा हाईटेक, जेडीए ने शुरू की नई तकनीक

शेष 16 स्थानों पर भी शीघ्र स्थापना

जयपुर में ट्रैफिक और जनसंचार होगा हाईटेक, जेडीए ने शुरू की नई तकनीक
राजधानी जयपुर में यातायात प्रबंधन और जनसंचार व्यवस्था को स्मार्ट बनाने की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण ने नई पहल। अब शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आईपी-आधारित पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए रीयल-टाइम में ट्रैफिक, सुरक्षा और जनहित से जुड़ी सूचनाएं सीधे लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।

जयपुर। राजधानी जयपुर में यातायात प्रबंधन और जनसंचार व्यवस्था को स्मार्ट बनाने की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने नई पहल की है। अब शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आईपी-आधारित पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए रीयल-टाइम में ट्रैफिक, सुरक्षा और जनहित से जुड़ी सूचनाएं सीधे लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। पहले चरण में आठ प्रमुख स्थानों पर इस अत्याधुनिक प्रणाली का संचालन बुधवार से शुरू कर दिया गया है, जबकि जल्द ही इसे कुल 24 स्थानों तक विस्तारित किया जाएगा। जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि यह पूरी व्यवस्था अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से केंद्रीकृत रूप से संचालित होगी। इससे यातायात जाम, मार्ग परिवर्तन, दुर्घटना, आपातकालीन परिस्थितियों और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं तत्काल प्रसारित की जा सकेंगी।

साथ ही सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए भी इस प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। प्रथम चरण में त्रिमूर्ति सर्किल, रामबाग चौराहा, जगतपुरा के 7 नंबर बस स्टैंड, सोफिया स्कूल घाटगेट, श्री पिंजरापोल गौशाला, जवाहर सर्किल (जेएलएन मार्ग), एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने और नगर निगम परिसर में पब्लिक एड्रेस सिस्टम शुरू किया गया है। शेष 16 स्थानों पर भी शीघ्र स्थापना की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया