आईपीएल मैच को लेकर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन : पुलिस ने लागू किया विशेष प्लान, कई मार्गों पर रहेगा दबाव

गांधी सर्किल और आरबीआई कट की ओर मोड़ा जाएगा

आईपीएल मैच को लेकर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन : पुलिस ने लागू किया विशेष प्लान, कई मार्गों पर रहेगा दबाव

एसएमएस स्टेडियम में शनिवार के आईपीएल मैच को लेकर पुलिस ने खास ट्रैफिक प्लान लागू किया है। यूनिवर्सिटी गेट व टोंक रोड सहित कई मार्गों पर डायवर्जन रहेगा। दबाव बढ़ने पर ट्रैफिक गांधी नगर, गांधी सर्किल और आरबीआई कट की ओर मोड़ा जाएगा। स्टेडियम के आसपास नो-पार्किंग लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर भी मैच खत्म होने तक रोक रहेगी।

जयपुर। जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में शनिवार को होने वाले आईपीएल टी-20 मैच के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। पुलिस के अनुसार मैच के दौरान स्टेडियम के आसपास और मुख्य सड़कों पर सामान्य यातायात को डायवर्ट होगा। यूनिवर्सिटी गेट से टोंक रोड की ओर आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। टोंक रोड पर अधिक दबाव की स्थिति में सामान्य ट्रैफिक को गांधी नगर मोड़, गांधी सर्किल और आरबीआई कट की ओर मोड़ा जाएगा।

इसी तरह जेएलएन मार्ग, रामबाग सर्किल, स्टेच्यू सर्किल, जनपथ और पंकज सिंहवी मार्ग सहित कई प्रमुख रास्तों पर यातायात डायवर्जन रहेगा। मैच के दौरान कुछ मार्गों पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और स्टेडियम के चारों ओर नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर भी मैच समाप्ति तक रोक रहेगी। दर्शकों के लिए अलग-अलग गेट के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Tags: traffic

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा शासन में पीडि़त को प्रताड़ित करने की बनी नई व्यवस्था : महिलाओं को लेकर सरकार की बातें सिर्फ दिखावा, प्रियंका ने कहा- देश की महिलाएं देख रही ये अंधेरगर्दी भाजपा शासन में पीडि़त को प्रताड़ित करने की बनी नई व्यवस्था : महिलाओं को लेकर सरकार की बातें सिर्फ दिखावा, प्रियंका ने कहा- देश की महिलाएं देख रही ये अंधेरगर्दी
गांधी वाड्रा ने गाजीपुर में युवती हत्या मामले पर यूपी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि FIR में देरी,...
अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई : मैनेजर समेत एक अन्य गिरफ्तार, 4 युवकों पर लगाया जुर्माना
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में होगा बड़ा बदलाव : यूजर अब खुद बदल सकेंगे अपने स्मार्टफोन की बैटरी, 2027 से लागू होंगे नए नियम
कारों के शीशे तोड़ सामान चुराने वाली गैंग का खुलासा : 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली में बेचते थे चोरी का सामान
आरबीआई ने रद्द किया पेटीएम का लाइसेंस : कंपनी ने दी सफाई, कहा- पहले की तरह जारी रहेंगी सेवाएं
पंचायतीराज-स्थानीय निकाय चुनाव कराने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन : पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प, जोशी ने कहा- चुनाव नहीं होने से रुके 3 हजार करोड़ रुपए
अब हर आवारा पशु की होगी पहचान : यूनिक आईडी से होगी ट्रैकिंग, जानें इस पहल से क्या बदलेगा