यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को मिलेगा बल, द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित करोड़ों के विकास कार्यों को हरी झंडी

यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को मिलेगा बल, द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी

जेडीए ने द्रव्यवती नदी किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रोड व बॉक्स कल्वर्ट निर्माण सहित कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी। यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कुल 48.35 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति।

जयपुर। जेडीए ने द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी दी है। इसके साथ ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित करोड़ों के विकास कार्यों को हरी झंडी दी जिससे यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को बल मिलेगा। जेडीए के मंथन सभागार में पीडब्ल्यूसी की शुक्रवार को बैठक करते हुए जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि शहर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और नई विकास योजनाओं को गति देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया। बैठक में शहर में यातायात के दबाव को कम करने और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए द्रव्यवती नदी के साथ प्रस्तावित एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर तैयार करने के लिए 6 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही द्रव्यवती नदी पर 4 स्थानों पर सुगम आवागमन करने के उद्देश्य से बॉक्स कल्वर्ट निर्माण कार्यों के लिए 16.67 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

महाजन ने बताया कि यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए जोन 9 स्थित हरे कृष्ण मार्ग महल रोड पर एट ग्रेड यू टर्न सुविधा के निर्माण कार्य को 12.12 करोड़ रुपए की कार्योत्तर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं जोन 6 की लोहा मंडी योजना के शेष क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 6.09 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। उन्होंने बताया कि खेल अवसंरचना को बढ़ावा देने की दिशा में द्रव्यवती नदी के किनारे आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 7.90 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई। साथ ही जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद को प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम के लिए आवंटित भूमि की प्लानिंग का अनुमोदन भी किया गया। वहीं निगम हेरिटेज की अमृत 2.0 योजना के तहत सीवरेज पंपिंग स्टेशन के लिए भूमि आवंटन, जेडीए एवं रीको के मध्य हस्तांतरित 4.57 हेक्टेयर भूमि की प्लानिंग तथा जेडीए की सेंट्रल स्पाइन योजना की रिप्लानिंग को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका का दावा : ईरान की सैन्य क्षमता खत्म, हेगसेथ बोले- मिसाइल और ड्रोन हमलों में आई गिरावट; हताशा में रोक रहा होर्मुज स्ट्रेट अमेरिका का दावा : ईरान की सैन्य क्षमता खत्म, हेगसेथ बोले- मिसाइल और ड्रोन हमलों में आई गिरावट; हताशा में रोक रहा होर्मुज स्ट्रेट
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि अमेरिका-इजरायल के लगातार हवाई हमलों से ईरान की सैन्य ताकत लगभग...
इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर : भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर 2 एलपीजी टैंकर ले जाने की इजाजत, ईरानी राजदूत ने कहा था- भारत हमारा दोस्त, सुरक्षित रास्ता देंगे
आर्मंड डुप्लांटिस ने 15वीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पोल वॉल्ट में 6.31 मीटर की बाधा 15वीं बार आसानी से की पार 
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : देर रात 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां लगाया
आज का भविष्यफल
जैसलमेर से हुई रवाना, गुजरात के बनासकांठा जिले में हादसा : चलती स्लीपर बस में आग, एक की मौत, सात झुलसे
यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को मिलेगा बल, द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी