जयपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार को मिलेगी नई दिशा, बैठक में लिए कई बड़े निर्णय

ई-रिक्शा पर लागू होगी क्यूआर कोड प्रणाली

जयपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार को मिलेगी नई दिशा, बैठक में लिए कई बड़े निर्णय

शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण में गुरुवार को आयोजित ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। जेडीए के मंथन सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जेडीए आयुक्त आनंदी ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जयपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण में गुरुवार को आयोजित ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड (टीसीबी) की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। जेडीए के मंथन सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जेडीए आयुक्त आनंदी ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने बताया कि शहर में यातायात पुलिस की ओर से जब्त किए गए वाहनों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण 22 गोदाम पुलिया, बगराना, जलमहल व कनक घाटी क्षेत्र, किसान धर्मकाटा तथा न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के पास खाली भूमि पर अस्थाई पार्किंग विकसित की जाएगी। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में चिह्नित 77 क्षतिग्रस्त सड़कों में से 52 सड़कों का मरम्मतीकरण पूरा कर लिया गया है, जबकि 14 का कार्य प्रगति पर है। 
 
ई-रिक्शा पर लागू होगी क्यूआर कोड प्रणाली
शहर में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए उन पर क्यूआर कोड प्रणाली लागू की जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे ई-रिक्शाओं पर रोक लगाई जाएगी तथा उन्हें निर्धारित जोन में ही संचालित किया जाएगा।
 
तायात सुगम बनाने को होंगे ये काम 
आयुक्त ने बताया कि सीबीआई फाटक से खो नागोरियान की ओर जाने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएंगी, जिससे इन्दिरा गांधी नगर एवं यहां अन्य कॉलोनियों के निर्बाद्ध और सुगम यातायात के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि इन्दिरा गांधी नगर स्थित खातीपुरा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव में वृद्धि के कारण बढे ट्रैफिक के चलते गंगा मार्ग के विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक लाइट स्थापित करने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था एवं वाहनों की गति निर्धारित कर संबंधी बोर्ड लगाए जाएंगे। इसी प्रकार यातायात पुलिस द्वारा चिह्नित किए गए 200 चौराहों-तिराहों पर स्टॉप लाइन, जेब्रा क्रॉसिंग लाइन डलवाई जाएगी। बैठक में यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, जेसीटीएसएल, नगर निगम, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, जेवीवीएनएल, जेएमआरसी, रीको सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 
 
ड्राइवरों का होगा प्रशिक्षण
बस चालकों की ओर से यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए नियमित यातायात कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद भी नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जेसीटीएसएल की बस सेवाओं को मजबूत करने के लिए 150 नए बस शेल्टर्स बनाने के लिए संयुक्त सर्वे कराया जाएगा।
 
विकसित होंगी नई पार्किंग
भविष्य में बनने वाले पार्किग स्थलों को 30 डिग्री पर विकसित करने के निर्देश दिए गए है, जिससे वाहनों की पार्किग और अनपार्किग आसान होगी। इसके साथ ही चारदीवारी क्षेत्र में रामनिवास पार्किंग जैसी अंडरग्राउंड पार्किंग विकसित करने के लिए स्थान चिह्नित करने के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए है।
 
मोबाइल एनफोर्समेंट कैमरे और हाईटबार लगेंगे
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए मोबाइल एनफोर्समेंट कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर हाईटबार कैमरे लगाए जाएंगे। शहर के 45 यातायात प्वॉइंट्स पर 130 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। इन स्थानों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए ब्लैक स्पॉट का संयुक्त सर्वे कर सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मुख्य मागार्ें पर होटल, ढाबा और ठेलों से किए गए अतिक्रमणों हटाने के लिए नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार
सिंधीकैम्प पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केन्द्रीय बस स्टैण्ड सिंधीकैम्प के नवनिर्मित भवन से एसी की कॉपर पाइप लाइन काटकर...
आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा रेलवे : दुनिया के देशों को कर रहे ट्रेन के कोच का निर्यात, मोदी ने कहा- इससे हमारी अर्थव्यस्था को मिलता है बड़ा लाभ 
जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र