दर्दनाक हादसा : घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को वैन ने कुचला, CCTV में कैद हुई घटना

घटना के दौरान पास खड़े दो लोग समय रहते पीछे हट गए

दर्दनाक हादसा : घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को वैन ने कुचला, CCTV में कैद हुई घटना

वैन से कुचलने से 63 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत। घर के बाहर बैठी महिला को वैन ने टक्कर मारकर करीब 15 फीट तक घसीटा, घटना सीसीटीवी में कैद। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

जयपुर। महेश नगर इलाके में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला को वैन ने कुचल दिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें वैन महिला को करीब 15 फीट तक घसीटते हुए नजर रही है। महेश नगर थाना क्षेत्र के करतारपुरा स्थित चौधरी कॉलोनी में रहने वाली 63 वर्षीय कलावती गुर्जर इस हादसे का शिकार हो गईं। पुलिस के अनुसार, उन्हें अस्थमा की समस्या थी और सांस लेने में तकलीफ होने पर वे बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घर के बाहर आकर बैठी थीं। उसी समय पास के एक मकान में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां कुछ लोग मौजूद थे और महिला उनसे बातचीत कर रही थी। गली में थोड़ी दूरी पर खड़ी एक वैन को जैसे ही ड्राइवर ने स्टार्ट किया, वह नियंत्रण खो बैठा और सीधे महिला की ओर बढ़ गई। वैन ने उन्हें टक्कर मारते हुए घसीटा और फिर उनके ऊपर से गुजर गई।

घटना के दौरान पास खड़े दो लोग समय रहते पीछे हट गए, जिससे उनकी जान बच गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रही है। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत बाहर आए और गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल भेजा गया और गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित