ट्रेन की चपेट में आए रेलवे ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, मौके पर ही मौत

हादसे के कारणों की जांच जारी

ट्रेन की चपेट में आए रेलवे ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, मौके पर ही मौत
जयपुर के जगतपुरा में खाना खाने के बाद टहलने निकले उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारी अशोक चौधरी की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। जगतपुरा रेलवे फाटक पर गुरुवार रात ट्रेन की चपेट में आने से उत्तर पश्चिम रेलवे के एक ऑफिस सुपरिंटेंडेंट की मौत हो गई। हादसे के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी के एएसआई जगदीश ने बताया कि मृतक अशोक चौधरी (48) मूल रूप से सीकर जिले के दूजोद गांव के निवासी थे और उत्तर पश्चिम रेलवे में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। 

वह जगतपुरा रेलवे फाटक के सामने बने रेलवे क्वार्टर में पत्नी के साथ रहते थे। गुरुवार रात करीब 8:45 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। इसी दौरान जयपुर जंक्शन की ओर से आ रही दौलतपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गेट नंबर-15 के पास से गुजर रहे उनके भतीजे अमन ने मौके पर भीड़ देखकर पहचान की और परिजनों व एम्बुलेंस को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन