"भैरव का भरम" का ट्रेलर लॉन्च, अंधविश्वास पर विज्ञान की जीत की कहानी

राजस्थान के कलाकारों की फिल्म 30 अक्टूबर को यूट्यूब पर

धनरूप प्रोडक्शन की फिल्म भैरव का भरम का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म 30 अक्टूबर को प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी। ट्रेलर में विज्ञान और अंधविश्वास के टकराव की झलक दिखती है।

जयपुर। धनरूप प्रोडक्शन की फिल्म भैरव का भरम का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म 30 अक्टूबर को प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी। ट्रेलर में विज्ञान और अंधविश्वास के टकराव की झलक दिखती है। कहानी एक पिछड़े गांव की है, जहां टावर लगाने पहुंचे कंपनी के लोगों का पेड़, मूर्ति और पुजारी को लेकर श्रद्धालुओं से विवाद होता है।

फिल्म का लेखन व निर्देशन भीलवाड़ा के शाहपुरा निवासी वीरेन्द्र रावणा ने किया है। निर्माता कुशवन्त सिंह चौहान और सह-निर्माता पंकज पारीक हैं। करीब 90 मिनट की ये फिल्म है । रावणा ने कहा कि यह प्रयास राजस्थान के युवाओं को फिल्मों के लिए प्रेरित करेगा। फिल्म आस्था के नहीं, केवल अंधविश्वास के विरुद्ध है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरयूएचएस में व्हाइट कोट सेरेमनी, मुख्य सचिव बोले- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं आरयूएचएस में व्हाइट कोट सेरेमनी, मुख्य सचिव बोले- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) में बुधवार को एमबीबीएस बैच-2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट एवं कैडेवरिक ओथ...
आंध्र प्रदेश: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने उत्तरी जिलों में मचाई तबाही, दो लोगों की मौत
"भैरव का भरम" का ट्रेलर लॉन्च, अंधविश्वास पर विज्ञान की जीत की कहानी
महाराष्ट्र : भाजपा का दावा, विकास परियोजनाओं के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति
ईरान के खिलाफ युद्ध पर अमेरिका के 47.1 अरब डॉलर खर्च, हथियारों की भरपाई पर बड़ा खर्च
दिल्ली रैली के लिए जयपुर शहर कांग्रेस ने नियुक्त किए विधानसभा वार पर्यवेक्षक, भीड़ जुटाने पर जोर
कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं... MLC चुनाव में जीत के बाद अखिलेश की कार्यकर्ताओं को नसीहत