वाहन पोर्टल में तकनीकी खराबी से परिवहन विभाग का कामकाज प्रभावित, आमजन परेशान
टैक्स जमा नहीं होने से कई लोगों के काम अटक गए
जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के वाहन पोर्टल में पिछले कई दिनों से आ रही तकनीकी खराबी के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पोर्टल के सुचारु रूप से काम नहीं करने से वाहन मालिकों, परिवहन व्यवसायियों और आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल में आई दिक्कत के चलते वाहन कर (टैक्स) जमा करने, विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने और अन्य जरूरी कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं।
टैक्स जमा नहीं होने से कई लोगों के काम अटक गए हैं, जिससे उन्हें बार-बार परिवहन कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तकनीकी समस्या के कारण कार्य निष्पादन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से जारी इस तकनीकी समस्या के समाधान की मांग तेज हो गई है। आमजन ने पोर्टल को जल्द सुचारु करने की मांग की है ताकि विभागीय सेवाएं सामान्य हो सकें।

Comment List