द्रव्यवती के पार आसान होगा सफर : पांच पुलिया जोड़ेंगी जयपुर की राहें, जेडीए करा रहा पुलिया कल्वर्ट का निर्माण

सांगानेर में भी कनेक्टिविटी होगी मजबूत

द्रव्यवती के पार आसान होगा सफर : पांच पुलिया जोड़ेंगी जयपुर की राहें, जेडीए करा रहा पुलिया कल्वर्ट का निर्माण
द्रव्यवती नदी के दोनों ओर बसे इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जेडीए पुलिया और कल्वर्ट का निर्माण करा रहा। कटेवा नगर, सनी ट्रेड सेंटर, देवरी एसटीपी, रीको एसटीपी और ज्ञान आश्रम पुलिया बनने से गांधी नगर, सांगानेर, दुर्गापुरा, गुर्जर की थड़ी समेत कई क्षेत्रों को प्रमुख सड़कों से बेहतर संपर्क।

जयपुर। द्रव्यवती नदी के दोनों ओर बसे इलाकों के बीच आवागमन अब और सुगम होगा। जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से द्रव्यवती नदी परियोजना के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिया और कल्वर्ट निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों से आवासीय क्षेत्रों को प्रमुख सड़कों से बेहतर संपर्क मिलने के साथ स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि स्थानीय जरूरतों और यातायात सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिया एवं कल्वर्ट विकसित किए जा रहे हैं। इससे द्रव्यवती के दोनों ओर बसे क्षेत्रों के बीच सीधा और सुगम संपर्क स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में मानसून के दौरान अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है और पुलिया नीची होने से यातायात बंद होने से लोगों को कई किमी का चक्कर काटकर दूसरे रास्ते पकड़ने पड़ते है।

कटेवा नगर पुलिया से गांधी नगर को फायदा :

महाजन ने बताया कि जनपथ एवं आदर्श मार्केट क्षेत्र के पास कटेवा नगर पुलिया का निर्माण से गांधी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों को न्यू सांगानेर रोड और पंडित टीएन मिश्रा मार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस कार्य की लागत 719.72 लाख रुपए है। इसी तरह सनी ट्रेड सेंटर पुलिया के निर्माण से गुर्जर की थड़ी, प्रेम नगर और शांति नगर क्षेत्र न्यू सांगानेर रोड एवं शिप्रा पथ से बेहतर तरीके से जुड़ेंगे। वहीं देवरी एसटीपी पुलिया बनने से जगन्नाथपुरी, बृहस्पति धाम और दुर्गापुरा क्षेत्र के लोगों को शिप्रा पथ तथा महारानी फार्म रोड तक पहुंचने में सुविधा होगी। इसका कार्य 9 जून से शुरू हुआ है और लागत 680.98 लाख रुपए है।

सांगानेर में भी कनेक्टिविटी होगी मजबूत :

Read More राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का बड़ा फैसला, पंचायत चुनावों के चलते 5 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में किया बदलाव

जेडीए आयुक्त ने बताया कि सांगानेर क्षेत्र में रीको एसटीपी पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। इसके जरिए कुंदन नगर, आशीष नगर और जैन विहार सहित आसपास के क्षेत्रों को सांगानेर रोड से बेहतर संपर्क मिलेगा। वहीं ज्ञान आश्रम पुलिया का निर्माण शिप्रा पथ से गुर्जर की थड़ी क्षेत्र के बीच स्थानीय आवागमन सुगम बनाने के लिए किया जा रहा है। इसका काम 13 अगस्त से शुरू हुआ और इसकी लागत 866.72 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि स्थानीय यातायात की जरूरतों को देखते हुए ऐसे कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Read More 62 साल की हुई राजस्थान रोडवेज : 421 बसों से 3550 तक पहुंचा सफर, अब फिर पटरी पर लौटने की कोशिश

Post Comment

Comment List

Latest News

संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर तक बढ़ी संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर तक बढ़ी
प्रदेश में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2026 कर...
वायदा बाजार में तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  
स्वच्छता अभियान से रेल परिसरों में जागरूकता, स्पेशल अभियान 6.0 में ई-वेस्ट पर फोकस
लद्दाख के मानचित्र पर 28 स्थान और भौगोलिक संरचनाएं चिन्हित : स्थानों की सटीक पहचान को आसान बनाना उद्देश्य, पर्वत चोटियां सहित नदी और जल निकाय शामिल
तेलंगाना में इंडिगो फ्लाइट में टली अनहोनी : यात्री ने की इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, क्रू मेंबर ने किया तुरंत बीच-बचाव
एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल ने दी बधाई, कहा- खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित
आप का शहीद स्मारक पर वोट चोरी विरोध, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग