कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 

बिना ओपन हार्ट सर्जरी के संभव हुआ जटिल इलाज

कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
जयपुर में आयोजित ट्रांस-कैथेटर लर्निंग प्रोग्राम में देश-विदेश के हृदय विशेषज्ञों ने बिना चीर-फाड़ वाली अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया। कार्यशाला में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के एओर्टिक वॉल्व बदलने (टॉवी) और सख्त धमनियों में रोटा एंजियोप्लास्टी के लाइव मामलों का प्रदर्शन कर युवा चिकित्सकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

जयपुर। दिल की जटिल बीमारियों का इलाज अब बिना ओपन हार्ट सर्जरी के भी संभव होता जा रहा है। एओर्टिक वॉल्व रिप्लेसमेंट, माइट्रल वॉल्व रिपेयर और कैल्शियम से पूरी तरह सख्त हो चुकी हृदय की धमनियों की एंजियोप्लास्टी जैसी जटिल प्रक्रियाएं अब अत्याधुनिक कैथेटर तकनीक की मदद से सफलता पूर्वक की जा रही हैं। इन्हीं तकनीकों पर शनिवार को जयपुर में एक दिवसीय एडवांस्ड ट्रांस-कैथेटर लर्निंग प्रोग्राम में विशेषज्ञों ने चर्चा की और लाइव प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया। 

कोर्स डायरेक्टर डॉ. रवींद्र सिंह राव ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट को जटिल हृदय रोगों के नवीनतम उपचारों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। इस दौरान 4 टावी, 1 एम-टीईईआर और 2 जटिल एंजियोप्लास्टी के लाइव केस किए गए, जिनका सीधा प्रसारण कॉन्फ्रेंस हॉल में मौजूद चिकित्सकों को दिखाया गया। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की ह्दय धमनियों में अत्यधिक कैल्शियम जम जाता है, उनमें सामान्य एंजियोप्लास्टी करना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे मामलों में रोटा एंजियोप्लास्टी जैसी आधुनिक तकनीक से कैल्शियम को विशेष उपकरण की मदद से घिसकर स्टेंट लगाने का रास्ता तैयार किया जाता है। इससे पहले जिन मरीजों के लिए केवल बाईपास सर्जरी ही विकल्प होती थी, उनमें भी अब कई मामलों में कैथेटर आधारित उपचार संभव हो रहा है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि गेनाडी गैतिलोव ने चेतावनी दी है कि यूरोपीय देशों द्वारा परमाणु क्षमताओं का विस्तार...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत
ईरानी व्यापारिक जहाज पर कथित हमला: एक नाविक की मौत, यूक्रेन के खिलाफ तेहरान ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
फिरौती मांगने की वारदात का त्वरित खुलासा: 2 आरोपी दबोचे, एक फरार