पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 

संस्थाओं ने रोपे फलदार और छायादार पौधे

पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
जयपुर के शिवाजी नगर स्थित धाभाई गौशाला में मानव समाज सेवा संस्थान और राज आंगन फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। आयकर अधिकारी सत्यप्रकाश बावता के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में नीम, पीपल और आम के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण रक्षा हेतु एक हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।

जयपुर। मानव समाज सेवा संस्थान राजस्थान एवं राज आंगन फाउंडेशन की ओर से शिवाजी नगर स्थित धाभाई गौशाला में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुई। संस्थान के अध्यक्ष डॉ मुकेश गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी सत्यप्रकाश बावता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आम,नीम, पीपल, बरगद और जामुन के पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर समाजसेवी अमर सिंह धाभाई, नटवर लाल भाटिया, वरिष्ठ पत्रकार चेतन गोस्वामी सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस अभियान के तहत एक हज़ार पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी