वृक्षारोपण कार्यक्रम : शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर सेवा संकल्प दिवस का आयोजन, 21 पौधे लगाए गए

हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लेना चाहिए

वृक्षारोपण कार्यक्रम : शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर सेवा संकल्प दिवस का आयोजन, 21 पौधे लगाए गए

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर की अधीनस्थ इकाई राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर 21 पौधे लगाए।

जयपुर। श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर की अधीनस्थ इकाई राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इक्कीस पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने  कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा निरंतर हरित पहल के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत