बिजली के तारों पर झूल रहे पेड़, हर समय हादसों का अंदेशा

कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं

बिजली के तारों पर झूल रहे पेड़, हर समय हादसों का अंदेशा

आंधी-बारिश से पहले शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था खतरे में। विद्याधर नगर, शास्त्री नगर और झोटवाड़ा में बिजली तारों पर पेड़ों की शाखाएं फैल गई, शॉर्ट सर्किट और हादसे का जोखिम बढ़ा। स्थानीय लोग बिजली निगम और नगर निगम से समय पर पेड़ों की छंटाई कराने की मांग कर रहे।

जयपुर। आंधी, तूफान और बरसात के मौसम से पहले शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पर खतरा मंडराने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली के तारों पर पेड़ों की बड़ी-बड़ी डालियां झूलती नजर रही हैं। कई जगह ट्रांसफार्मरों के ऊपर तक पेड़ों की शाखाएं फैल चुकी हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हाल ही में कुछ दिनों पहले शहर में आए अंधड़-बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने के हादसे हो चुके हैं। इसके कारण घंटों बिजली गुल की समस्या से आमजन को दो चार होना पड़ता है। तेज हवा या बारिश के दौरान डालियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिर जाती हैं, जिससे तार टूटने, शॉर्ट सर्किट और बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं सामने आती हैं। शहर के विद्याधर नगर, शास्त्री नगर, झोटवाड़ा सहित कई जगहों पर ऐसे हालात देखें जा सकते हैं।

कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं : स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद समय पर छंटाई नहीं होने से खतरा लगातार बढ़ रहा है। बरसात में गीली शाखाओं के तारों से संपर्क में आने पर करंट फैलने और आग लगने की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने बिजली निगम और नगर निगम से समय रहते पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की है, ताकि बारिश और तूफान में बिजली व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

तमिलनाडु में मंत्रिमंडल विस्तार : कांग्रेस की 59 साल बाद सत्ता में वापसी, जानें कितने विधायक बने मंत्री तमिलनाडु में मंत्रिमंडल विस्तार : कांग्रेस की 59 साल बाद सत्ता में वापसी, जानें कितने विधायक बने मंत्री
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपनी 10 दिन पुरानी कैबिनेट का विस्तार करते हुए 23 नए मंत्रियों को शामिल किया...
Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में तापमान 46 डिग्री के पार
बिजली के तारों पर झूल रहे पेड़, हर समय हादसों का अंदेशा
रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा, 96.34 प्रति डॉलर पर खुला
दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी : पिता को घर में दिखा मौत का सन्नाटा, रसोई में खून से लथपथ मिले मां-बेटे
आठ बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल, मॉडल टाउन में सड़क से हटाया अतिक्रमण
राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि: सोनिया, खरगे, राहुल और प्रियंका ने दी श्रद्वाजंलि, खड़गे ने कहा- देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने की रखी मजबूत नींव