जेसीटीएसएल को मिलने वाली पीएम-ई इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू, पूरी तरह प्रदूषण रहित

सार्वजनिक परिवहन को नई मजबूती

जेसीटीएसएल को मिलने वाली पीएम-ई इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू, पूरी तरह प्रदूषण रहित

भजनलाल सरकार ने जयपुरवासियों को एक बड़ी सौगात देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया। केंद्र सरकार की ओर से जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) को मिलने वाली पीएम-ई इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन गुरुवार से शुरू हो गया।

जयपुर। भजनलाल सरकार ने जयपुरवासियों को एक बड़ी सौगात देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार की ओर से जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) को मिलने वाली पीएम-ई इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन गुरुवार से शुरू हो गया। ट्रायल की शुरुआत अग्रवाल फार्म, मानसरोवर से की गई, जो अजमेरी गेट होते हुए कुकस तक संचालित की गई। इन इलेक्ट्रिक बसों का परीक्षण वास्तविक परिस्थितियों में किया जा रहा है।

इसके तहत बसों में वजन की जांच के लिए जरीकन में मिट्टी भरकर ट्रायल रन किया जा रहा है, ताकि क्षमता और सुरक्षा मानकों को परखा जा सके। पीएम-ई इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह प्रदूषण रहित हैं और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें पैनिक बटन, विशेष योग्यजनों के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट सहित कई उन्नत सुरक्षा व सुविधा उपकरण मौजूद हैं। यह ट्रायल रन 28 फरवरी तक विभिन्न रूटों पर जारी रहेगा। ट्रायल सफल रहने के बाद अप्रैल–मई तक जयपुर में इन इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन शुरू होने की संभावना है, जिससे सार्वजनिक परिवहन को नई मजबूती मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Re-KYC नहीं होने पर DBT भुगतान में आ सकता है व्यवधान : आयोजना विभाग ने सभी विभागों को भेजा पत्र Re-KYC नहीं होने पर DBT भुगतान में आ सकता है व्यवधान : आयोजना विभाग ने सभी विभागों को भेजा पत्र
राज्य के आयोजना विभाग ने विभागीय योजनाओं के DBT लाभार्थियों को लेकर सभी संबंधित विभागों को पत्र जारी। 1 जुलाई...
हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, ऑटो और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
5 देशों के पर्यटकों ने लिया राजस्थानी आतिथ्य का अनुभव, गांधी नगर स्टेशन पर पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत अभिनंदन
अजमेर में दिनदहाड़े MBBS छात्रा का मोबाइल स्नैच! बाइकर्स ने छोटे धड़े की नसिया के पास किया वारदात, CCTV में कैद बदमाश
ऋषिकेश में भाजपा का 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' शुरू, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद
पेट और लिवर संबंधित बीमारियों की सर्जरी पर होगा मंथन, अंतरराष्ट्रीय हिपेटो पैंक्रियाटो बिलियरी एसोसिएशन की कॉन्फ्रेंस आज से
अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई : एक आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से देशी कट्टा बरामद ; पूछताछ जारी