मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि, देवनानी बोले- आधुनिक राजस्थान की नींव रखने वाले दूरदर्शी नेता

उनके नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई दिशा प्राप्त की

मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि, देवनानी बोले- आधुनिक राजस्थान की नींव रखने वाले दूरदर्शी नेता
राजस्थान विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सुखाड़िया ने विकासोन्मुख सोच से आधुनिक राजस्थान की मजबूत नींव रखी और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। कार्यक्रम में विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा परिसर में स्व. सुखाड़िया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया ने विकासोन्मुख सोच के साथ राजस्थान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन जनहित के प्रति समर्पित रहा और उनके नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई दिशा प्राप्त की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव संजीव कुमार शर्मा एवं नंद किशोर शर्मा, उप सचिव सुशील शर्मा, सुनील अग्रवाल सहित विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्व. सुखाड़िया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली: रेखा गुप्ता ने किया 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ, 3 हजार से अधिक छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित दिल्ली: रेखा गुप्ता ने किया 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ, 3 हजार से अधिक छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईस्ट विनोद नगर में 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ करते हुए 9वीं कक्षा की...
सरकारी ब्लड बैंकों को मिलेगा निजी शिविरों का आधा रक्त, सरकार ने जारी किए नए निर्देश
नेपाल: सुनसरी हिंसा की आग अन्य जिलों तक फैली, 3 लोगों की मौत, सीमावर्ती जिलों में कर्फ्यू
देशभर के 25 हजार से अधिक कारोबारी जुटेंगे जयपुर में, 1 अगस्त से शुरू होगा कैटरिंग उद्योग का सबसे बड़ा महाकुंभ
पॉक्सो मामले में मंदिर पुजारी को 5 साल की सजा, जानें पूरा मामला
कृषि कमिश्नर नरेश कुमार गोयल का बड़ा एक्शन : खैरथल के प्रमोद योगी सहित 100 किसानों को कोटा में मिलेगी ऑर्गेनिक खेती की ट्रेनिंग, मंच से ही दिए निर्देश
हरे निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी और एफएमसीजी कंपनियों में दिखी जोरदार बिकवाली