कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश

शौर्य, साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की

कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
राजस्थान विश्वविद्यालय महिला संघ (RUWA) ने कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को श्रद्धांजलि। अध्यक्ष प्रो. अमला बत्रा ने युवाओं को देशभक्ति व कर्तव्यनिष्ठा अपनाने का संदेश।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय महिला संघ RUWA की ओर से कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं से अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। RUWA की अध्यक्ष प्रो. अमला बत्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने नई पीढ़ी को देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त विंग कमांडर रेखा शेखावत ने कहा कि आज युवाओं के सामने अवसरों की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें समय का सदुपयोग करते हुए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए।

विशिष्ट अतिथि विंग कमांडर रॉबिन सेबास्टियन ने कहा कि सफलता के साथ असफलताओं से सीखना भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता और जिम्मेदारी हमेशा साथ-साथ चलती हैं तथा हर निर्णय ऐसा होना चाहिए, जिस पर व्यक्ति को स्वयं गर्व हो। कार्यक्रम में 1 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट्स तथा फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रो. प्रेरणा पुरी भी उपस्थित रहीं। अंत में प्रो. उर्मिल तलवार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्रों में अनुशासन, ईमानदारी और देशभक्ति के संस्कार विकसित करने के लिए RUWA की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें