अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा : आरटीओ का विशेष अभियान शुरू, 20 वाहनों के काटे चालान; बिना परमिट के चल रहे 8 वाहन सीज
टैक्स चोरी पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है
आज सुबह से ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिसमें अब तक 20 वाहनों के चालान बनाए जा चुके हैं। साथ ही 8 ऐसे वाहन जो बिना टैक्स और परमिट के चल रहे थे, उन्हें सीज कर लिया गया है।
जयपुर। शहर में अवैध खनिज परिवहन और बिना टैक्स व परमिट के चल रहे वाहनों पर नकेल कसने के लिए आरटीओ प्रथम ने 4 दिवसीय स्पेशल फ्लाइंग अभियान शुरू किया। आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी दी है कि प्रत्येक फ्लाइंग टीम को अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
आज सुबह से ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिसमें अब तक 20 वाहनों के चालान बनाए जा चुके हैं। साथ ही 8 ऐसे वाहन जो बिना टैक्स और परमिट के चल रहे थे, उन्हें सीज कर लिया गया है। वहीं, तीन ओवरलोड वाहनों को भी डिटेन किया गया है। यह अभियान शहर में खनिज माफिया और टैक्स चोरी पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Comment List