पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एटीएम हैंग कर साढ़े चार लाख रुपए निकाले पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस जांच शुरू

पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एटीएम हैंग कर साढ़े चार लाख रुपए निकाले पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार 
जयपुर की सिंधी कैंप थाना पुलिस ने वर्ष 2021 के एटीएम हैंगिंग धोखाधड़ी मामले में करीब पांच साल से फरार दो इनामी अपराधियों को मुंबई से जयपुर लौटते ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एसबीआई एटीएम को हैंग करके साढ़े चार लाख रुपये उड़ाए थे।

जयपुर। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने करीब पांच साल से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एटीएम मशीन को हैंग कर अपने साथियों के साथ मिलकर करीब साढ़े चार लाख रुपए निकालने की ठगी के मामले में वांछित थे। पुलिस ने दोनों पर घोषित पांच-पांच हजार रुपए के इनाम के बाद सूचना जुटाकर मुंबई से जयपुर पहुंचे आरोपियों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि लुकमानुद्दीन (40) कल्याणपुर खोह डीग और जुनैद (24) कल्याणपुर खोह डीग को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था। 

आरोपियों से मामले में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। एसबीआई एटीएम को किया था हैंग पुलिस के अनुसार लुकमानुद्दीन और जुनैद ने वर्ष 2021 में अपने साथियों के साथ मिलकर सिंधी कैंप बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई एटीएम को हैंग कर दिया था। इसके बाद एटीएम से करीब साढ़े चार लाख रुपए निकालकर ठगी की गई थी। मामले में तारिक हुसैन, एजाज खान, मोहम्मद आसिफ, मोसिम खान और अब्बास खान को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब मामले में वांछित अन्य आरोपी अरशद खान के संबंध में भी जांच कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रांची में आंदोलनरत छात्रों के मुद्दे पर चुप्पी साधने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी...
वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई : सात जिलों में फर्जी बिलिंग और अपात्र आईटीसी के मामले उजागर
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा योजनाएं चुपचाप खत्म कर रही है
सीएम रेखा गुप्ता का छात्राओं के लिए बड़ा कदम: कक्षा नौ की छात्राओं को बांटी साइकिलें, बोलीं- बेटियों की पढ़ाई में दूरी और परिवहन नहीं बनेगा बाधा 
पेलेट गन के इस्तेमाल पर गरमाई सियासत: K.C. Venugopal ने की लोकसभा अध्यक्ष से गृह मंत्री को बुलाने की मांग, दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए 110 फिल्में नामांकित, 47 देशों से आई थीं 527 एंट्री
पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एटीएम हैंग कर साढ़े चार लाख रुपए निकाले पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार