एसबीआई में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)आरक्षण नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

राजस्थान भर से पदाधिकारी एवं कर्मचारी ले रहे हैं भाग

एसबीआई में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)आरक्षण नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर सर्किल द्वारा भारतीय स्टेट बैंक अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण संघ, जयपुर सर्किल के सहयोग से एसबीआईएलडी, जयपुर में OBC आरक्षण नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

जयपुर । भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर सर्किल द्वारा भारतीय स्टेट बैंक अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण संघ, जयपुर सर्किल के सहयोग से एसबीआईएलडी, जयपुर में OBC आरक्षण नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी एवं एसबीआई अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ जयपुर के अध्यक्ष रामावतार सिंह जाखड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक (CDO) रीता राजोरा, विषय विशेषज्ञ आर. गायत्री, संघ के अध्यक्ष रामावतार सिंह जाखड़, महासचिव रूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भवानी सिंह सोलंकी, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सतीश चौधरी तथा ओबीसी संपर्क अधिकारी संजीव कुमार उपस्थित रहे। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी एवं उप महाप्रबंधक (CDO) रीता राजोरा ने अपने संबोधन में आरक्षण नीति से संबंधित प्रावधानों, दिशा-निर्देशों तथा बैंक में उनके क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने छत्रपति संभाजीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 31 मिनट की एक ऑडियो क्लिप जारी...
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार
नवरात्र में राजस्थान में वाहन बिक्री 6.37% घटी, यात्री वाहनों की मांग में 22% की गिरावट ट्रैक्टर बिक्री 37% बढ़ी
एसबीआई में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)आरक्षण नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ