जयपुर से नोएडा के लिए दो सीधी उड़ानें, यात्रियों को मिलेगा नया विकल्प
सुबह और शाम दोनों समय उड़ान का विकल्प उपलब्ध
जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुधवार से नोएडा (जेवर) के लिए दो नई सीधी उड़ानें शुरू हो रही हैं। इन उड़ानों के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों को एक नया और सुविधाजनक हवाई विकल्प मिलेगा। अब यात्रियों को पारंपरिक दिल्ली एयरपोर्ट के अलावा सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। एयरलाइन की ओर से पहली उड़ान सुबह 7:35 बजे जयपुर से रवाना होगी, जो सुबह 8:25 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं दूसरी उड़ान शाम 5:05 बजे जयपुर से उड़ान भरेगी और शाम 6:05 बजे नोएडा पहुंचेगी। दोनों उड़ानों का संचालन फिलहाल 72 सीट क्षमता वाले एटीआर विमान से किया जाएगा।
इन नई उड़ानों से जयपुर और नोएडा के बीच व्यापारिक, औद्योगिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, दिल्ली-एनसीआर के पूर्वी हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा अधिक आसान और समय की बचत वाली होगी। यात्रियों को अब अपनी सुविधा के अनुसार सुबह और शाम दोनों समय उड़ान का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

Comment List