जयपुर एयरपोर्ट से दो फ्लाइट रद्द, यात्रियों को परेशानी का करना पड़ा सामना
यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही
जयपुर एयरपोर्ट से गुरुवार सुबह उड़ान भरने वाली दो फ्लाइट्स संचालन कारणों से रद्द कर दी गईं।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से गुरुवार सुबह उड़ान भरने वाली दो फ्लाइट्स संचालन कारणों से रद्द कर दी गईं। इंडिगो की फ्लाइट जो सुबह 9:10 बजे चंडीगढ़ रवाना होने वाली थी, रद्द कर दी गई। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट, जो सुबह 9:50 बजे गाजियाबाद के लिए उड़ान भरने वाली थी, उसे भी रद्द किया गया।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय संचालन संबंधी कारणों के चलते लिया गया है। फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Dec 2025 19:39:48
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...

Comment List