दिल्ली में लैंड नहीं हो सकी दो फ्लाइट्स, जयपुर डायवर्ट, यात्रियों को भारी असुविधा का करना पड़ा सामना
एयर इंडिया की रियाद से दिल्ली आने वाली फ्लाइट शामिल
दिल्ली एयरपोर्ट पर रात में खराब मौसम और रनवे व्यस्तता के चलते दो फ्लाइट्स लैंड नहीं हो सकीं।
जयपुर। दिल्ली एयरपोर्ट पर रात में खराब मौसम और रनवे व्यस्तता के चलते दो फ्लाइट्स लैंड नहीं हो सकीं और उन्हें जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। इनमें एयर इंडिया की रियाद से दिल्ली आने वाली फ्लाइट शामिल थी, जिसे जयपुर में उतारा गया। पायलटों का FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) समय पूरा होने के कारण फ्लाइट को यहीं रोक दिया गया।
यात्रियों को पूरी रात एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और बाद में सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया। दूसरी फ्लाइट इंडिगो की अहमदाबाद से दिल्ली जा रही थी, जिसे भी जयपुर डायवर्ट किया गया। दोनों ही फ्लाइट्स के यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और एयरलाइंस की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 13:17:10
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...

Comment List