टैंक में गिरने से दो मासूमों की मौत : खेलते-खेलते गिरी टैंक में, जानें पूरा मामला

डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया

टैंक में गिरने से दो मासूमों की मौत : खेलते-खेलते गिरी टैंक में, जानें पूरा मामला
शिप्रापथ क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के पानी से भरे 8 फीट गहरे टैंक में गिरने से दो मासूम बच्चियों राधिका (5) और गोसिया (5) की मौत। दोनों खेलते समय टैंक में गिरी। परिजनों ने तलाश कर अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित।

जयपुर। जयपुर के शिप्रापथ इलाके में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों की पानी से भरे टैंक में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां घर के पास खेलते समय निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिर गईं। शहर के शिप्रापथ थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुरी सेकेंड में सोमवार शाम करीब सवा 7 बजे दो बच्चियां घर से खेलने के लिए निकली थीं, लेकिन कुछ ही देर बाद यह खेल उनकी जिंदगी का आखिरी पल बन गया। करीब 15-20 मिनट तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान पास में बन रहे एक मकान के पानी से भरे टैंक के पास बच्चियों की चप्पलें मिलीं। शक होने पर जब परिजनों ने टैंक में झांककर देखा तो दोनों बच्चियां पानी में तैरती नजर आईं। यह देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल दोनों बच्चियों को जयपुरिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 8 फीट गहरा था टैंक, नहीं थी लाइट व्यवस्था प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन मकान का टैंक करीब 8 फीट गहरा था, जिसमें लगभग 6 फीट तक पानी भरा हुआ था। टैंक के पास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी, जिससे हादसे के समय किसी का ध्यान उधर नहीं जा सका। मृत बच्चियों की पहचान थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह के अनुसार, हादसे में राधिका (5) पुत्री पप्पू कुमार निवासी बिहार और गोसिया (5) पुत्री जाकिर निवासी उत्तर प्रदेश की मौत हुई है। दोनों परिवार शिप्रापथ क्षेत्र में किराए से रह रहे हैं। परिवारों पर टूटा दुखों का

 

Read More नाकाबंदी तोड़ भाग रही थार से दो किलो अफीम बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित