कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार

फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर

कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार

मायरा मीठा करने सुजानगढ़ आ रहा एक परिवार दुर्घटना के शिकार हो गया। घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक की शादी सात दिन पहले हुई थी। यह हादसा नागौर सालासर नेशनल हाईवे संख्या 58 पर निम्बी जोधा बाई पास पर हुआ। यहां पर नागौर की तरफ जा रहे एक ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। वाहनों के भिड़ने के जोरदार आवाज के बाद आसपास के लोग भाग कर मौके पर आए।

लाडनूं। शादी के बाद नागौर से मायरा मीठा करने सुजानगढ़ आ रहा एक परिवार दुर्घटना के शिकार हो गया। घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक की शादी सात दिन पहले हुई थी। यह हादसा नागौर सालासर नेशनल हाईवे संख्या 58 पर निम्बी जोधा बाई पास पर हुआ। यहां पर नागौर की तरफ जा रहे एक ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। वाहनों के भिड़ने के जोरदार आवाज के बाद आसपास के लोग भाग कर मौके पर आए। लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना के तुरंत बाद निम्बी जोधा थानाधिकारी सिद्धांत प्रजापत मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से लाडनूं के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मनमीत व रोहित को मृत घोषित कर दिया। वही घायलों को चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया।

फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लाडनूं सीओ जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार सात दिन पूर्व ही रोहित की शादी नेहा के साथ हुई थी। शादी के बाद परंपरा के अनुसार मायरा मीठा करने के लिए हंसी-खुशी नागौर से सुजानगढ़ आ रहे थे। लेकिन निम्बी जोधा के पास दर्दनाक हादसा हो गया। इस संबंध से सुजानगढ़ निवासी प्रेमसुख पुत्र बक्सूराम जाति प्रजापत ने निम्बी जोधा थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। कार में सवार पिंकी पत्नी मुकेश प्रजापत, नेहा पत्नी रोहित, रोमिल पंवार पुत्र सजंय पंवार, पूजा पत्नी रविकांत, रोहित पुत्र मुकेश व मनमीत पुत्र प्रहलाद प्रजापत गंभीर घायल हो गए। जिनको लाडनूं के सरकारी अस्पताल लाया गया। मनमीत का दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत