जेडीए की दो नई आवासीय योजनाएं जल्द होंगी लॉन्च, भोजपुर और मानपुरा टीलावाला में मिलेंगे भूखंड
राजस्थान रेरा में पंजीकरण अंतिम चरण में
जयपुर। जेडीए लंबे समय बाद आमजन के लिए दो नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सरकार की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर इनकी शुरुआत हो सकती है। इनमें एक योजना दूदू के भोजपुर और दूसरी मानपुरा टीलावाला में प्रस्तावित है। दोनों योजनाओं का राजस्थान रेरा में पंजीकरण अंतिम चरण में है।
दरअसल, पुरानी योजनाओं का रेरा पंजीकरण लैप्स होने और आपत्तियों के चलते नई योजनाओं की प्रक्रिया अटकी हुई थी। जेडीए ने रेरा में आवेदन कर पुरानी योजनाओं के विकास कार्यों की अवधि बढ़ाने की मांग की थी। रेरा ने अधिकतर योजनाओं को एक्सटेंशन दे दिया है। इससे नई योजनाओं के पंजीकरण का रास्ता साफ हुआ है। दोनों स्थानों पर आवासीय योजनाएं विकसित कर लोगों को भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि अभी भूखंडों की संख्या, आकार और कीमत तय नही हुई है। आवेदन कब शुरू होंगे और आवंटन की प्रक्रिया क्या रहेगी, इसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी।

Comment List