1000 घंटे में 10 हजार अंगदान संकल्प का लक्ष्य, UDF ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान

एक अंगदाता कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन

1000 घंटे में 10 हजार अंगदान संकल्प का लक्ष्य, UDF ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान
यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट ने देशभर में 1000 Hours 10,000 Organ Donation Pledges अभियान की शुरुआत। अभियान का उद्देश्य जुलाई-अगस्त के दौरान 1000 घंटों में 10 हजार नागरिकों से अंगदान का संकल्प दिलवाकर अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान UDF के चेयरपर्सन डॉ. लक्ष्य मित्तल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा।

जयपुर। यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने देशभर में 1000 Hours – 10,000 Organ Donation Pledges अभियान की शुरुआत की है। अभियान का उद्देश्य जुलाई-अगस्त के दौरान 1000 घंटों में 10 हजार नागरिकों से अंगदान का संकल्प दिलवाकर अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान UDF के चेयरपर्सन डॉ. लक्ष्य मित्तल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। UDF राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. भरत पारीक ने बताया कि एक अंगदाता कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल संकल्प पत्र भरवाना नहीं, बल्कि अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर इसे जनआंदोलन का स्वरूप देना है। उन्होंने चिकित्सकों, मेडिकल विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपील की। अभियान के तहत देशभर में जागरूकता कार्यक्रम, शपथ अभियान, सेमिनार, वेबिनार, सोशल मीडिया अभियान और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय अंग प्रत्यारोपण संस्थाओं से भी सहयोग मांगा गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

54,800 रुपए की बाजी लगाते आठ जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने किया भंडाफोड़ 54,800 रुपए की बाजी लगाते आठ जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने किया भंडाफोड़
ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर की संयुक्त कार्रवाई में संगठित रूप से ताश जुआ खेल रहे आठ लोगों को...
काले धन को वैध बनाने की जांच के सिलसिले में कार्रवाई: ईडी ने पूर्व विधायक के ठिकानों पर ली तलाशी, कथित तौर पर अपराध से की कमाई
राजस्थान में पहली बार 16 जुलाई को होगी 'विदेश संपर्क–स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस', मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की
एफएचटीआर ने आईएटीओ मंच से किया राजस्थान पर्यटन का विज़न प्रस्तुत
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रचार के लिए सड़क पर उतरे प्रशांत किशोर, अभिषेक के भाजपा उम्मीदवार होने से दिलचस्प हुआ मुकाबला
पाकिस्तान में मचा हड़कंप: शारजाह से कराची आ रहा बोइंग 737 लापता, 5 चालक दल के सदस्यों की तलाश में जुटीं नौसेना और वायुसेना
दुकान से चोरी 5.95 लाख के नगीने और नकदी बरामद, नकबजन गिरफ्तार