मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का सड़क तंत्र बन रहा मजबूत : गांवों से शहर तक फैल रहा सड़कों का नेटवर्क, आमजन का आवागमन बन रहा सुगम

राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का सड़क तंत्र बन रहा मजबूत : गांवों से शहर तक फैल रहा सड़कों का नेटवर्क, आमजन का आवागमन बन रहा सुगम

प्रदेश में सड़कों के विकास पर 24 हजार 976 करोड़ रुपए व्यय कर 36 हजार 140 किलोमीटर सड़कों का विकास किया गया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार राजस्थान में सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के लिए सड़कों के विकास कार्य को प्राथमिकता व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कर रही है। चरणबद्ध रूप से प्रदेश में राज्य राजमार्गों का निर्माण, सड़कों का क्रमोन्नयन, चौड़ाईकरण व सुदृढ़ीकरण, राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास, आरओबी, आरयूबी व उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण से राज्य के समग्र विकास को नवीन गति मिल रही है।

सड़कों के विकास के लिए 12 हजार 391 कार्य स्वीकृत
प्रदेश में सड़कों के विकास पर 24 हजार 976 करोड़ रुपए व्यय कर 36 हजार 140 किलोमीटर सड़कों का विकास किया गया है। वहीं, 28 हजार 600 किलोमीटर लंबी सड़कों के विकास के लिए 14 हजार 816 करोड़ रुपए के 12 हजार 391 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क तंत्र मजबूत बनाने की दिशा में 1 हजार 564 गांव और बसावटों को सड़कों से जोड़ा गया है। साथ ही, 3 हजार 543 किलोमीटर लंबाई की मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 1 हजार 328 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार, 327 अटल प्रगति पथों के निर्माण के लिए 813 करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। 

प्रदेश में 6 हजार 249 किमी के राज्य राजमार्गाें का विकास
प्रदेश में 22 माह से अधिक के कार्यकाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजमार्ग सुविधा को बेहतर बनाते हुए निरंतर इनका विकास एवं विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में 8 हजार 194 करोड़ रुपए की लागत से 6 हजार 249 किलोमीटर लंबाई के राज्य राजमार्गों का विकास हो चुका है एवं 2 हजार 547 करोड़ रुपए की लागत से 8 राज्य राजमार्गों में कार्य प्रगति पर है। जिला मुख्यालय से संपर्क को सुगम बनाने के लिए 5 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कों का मुख्य जिला सड़कों में क्रमोन्नयन किया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग हो रहे सुदृढ़, रेलवे क्रॉसिंग बन रही सुरक्षित
राजस्थान में डबल इंजन की सरकार में राष्ट्रीय राजमार्गाें का विकास हो रहा है। 600 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ाईकरण व सुदृढ़ीकरण हो चुका है। 457 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्गों को चौड़ा व सुदृढ़ करने का कार्य प्रगति पर है। रेलवे क्रॉसिंग को सुरक्षित बनाने के लिए प्रदेश में 10 आरओबी का निर्माण पूरा हो चुका है तथा 33 आरओबी का निर्माण प्रगति पर है। वहीं, 14 आरयूबी का निर्माण पूर्ण होने के साथ ही 14 आरयूबी का निर्माण प्रगति पर है। प्रदेश में 11 उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण पूर्ण हो चुका है और 15 उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।

Read More अधिकांश पण्डितों का मत... होली दहन दो और धुलण्डी तीन मार्च को

Tags: road

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईरानी प्रतिनिधि से मुलाकात कर अयातुल्ला खामेनेई की हत्या पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने भारत-ईरान...
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान
श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से निकला कनेक्शन
नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक
श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू