वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत जलदाय कर्मचारियों ने बांटा शर्बत, जल बचाने का दिया संदेश

शर्बत वितरण कर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई

वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत जलदाय कर्मचारियों ने बांटा शर्बत, जल बचाने का दिया संदेश
जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के लिए वंदे गंगाजल अभियान के तहत पानीपेच तिराहे पर यूथ इंटक राजस्थान ने ठंडा शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित। सैकड़ों जलदाय कर्मचारियों ने भाग लिया और जनता को जल संरक्षण का संदेश।

जयपुर। प्रदेश में जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत मंगलवार को पानीपेच तिराहे पर प्रान्तीय नल मजदूर यूनियन (यूथ इंटक) राजस्थान द्वारा ठंडा शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों जलदाय कर्मचारियों ने भाग लेकर आमजन को जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर यूथ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष अजीत सिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री शैलेश शर्मा, जलदाय इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह शेखावत तथा जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी ने जल की प्रत्येक बूंद के महत्व पर बल देते हुए लोगों से जल की बर्बादी रोकने और जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अधीक्षण अभियंता (उत्तर) सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी शर्बत वितरण कर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई।

कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों एवं नागरिकों ने जल बचाने और भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने की शपथ ली। कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के आह्वान पर आयोजित किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार