केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने केंद्रीय बजट पर मोदी सरकार की नीतियों और आर्थिक उपलब्धियों को किया उजागर, कहा- वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है 

सरकार का फोकस विकास, स्थिरता और जनकल्याण पर है 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने केंद्रीय बजट पर मोदी सरकार की नीतियों और आर्थिक उपलब्धियों को किया उजागर, कहा- वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल जयपुर दौरे पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय बजट पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार की स्थिर नीतियों, महंगाई नियंत्रण और आर्थिक प्रगति पर जोर दिया। पाटिल ने कहा कि भारत अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।

जयपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल जयपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद रहे। पाटिल ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को स्थिर और मजबूत सरकार मिली है।

उन्होंने कहा कि एक महिला वित्त मंत्री ने लगातार 9 बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया है, जो सरकार की निरंतरता और नीति स्थिरता को दर्शाता है। पाटिल ने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई को नियंत्रण में रखने का काम किया है और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, जबकि अब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।

पाटिल ने कहा कि सरकार का फोकस विकास, स्थिरता और जनकल्याण पर है और इसी के आधार पर भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

Read More इंडिया स्टोनमार्ट 2026 की सफलता के बाद लघु उद्योग भारती ने सीडोस का लाइसेंस शुल्क मुख्यमंत्री को सौंपा, 2028 आयोजन के लिए मांगा सहयोग

 

Read More नई दिल्ली-साबरमती आरक्षित एक तरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल     आज का भविष्यफल
सूर्यास्त शाम 06:42 बजे।
जैसलमेर से हुई रवाना, गुजरात के बनासकांठा जिले में हादसा : चलती स्लीपर बस में आग, एक की मौत, सात झुलसे
यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को मिलेगा बल, द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी
48 मण्डलों पर ऋद्धि मंत्रों से हुआ भक्तामर, स्तोत्र दीप महाअर्चना अनुष्ठान
टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार