केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा-स्टोन, आर्किटेक्चर और सस्टेनेबल डेवलपमेंट भारत की ताकत, इंडिया स्टोन मार्ट 2026 की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल का समापन

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा-स्टोन, आर्किटेक्चर और सस्टेनेबल डेवलपमेंट भारत की ताकत, इंडिया स्टोन मार्ट 2026 की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के समानांतर आयोजित जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल का समापन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया, जिसमें स्टोन, आर्किटेक्चर और शहरी विकास पर मंथन हुआ।

जयपुर। लघु उद्योग भारती, सीडॉस और रीको के संयुक्त तत्वावधान में जेईसीसी में आयोजित इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के समानांतर चल रहे जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल का शनिवार को समापन हुआ। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय फेस्टिवल का समापन केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने संपन्न किया। दिनभर चले आर्किटेक्चर फेस्टिवल के तकनीकी एवं वैचारिक सत्रों के पश्चात केंद्रीय मंत्री  शाम को जेईसीसी पहुंचे, जहां उन्होंने इंडिया स्टोन मार्ट 2026 की प्रदर्शनी का गहन अवलोकन किया। 

समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्टोन, आर्किटेक्चर और शहरी विकास भारत की आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पहचान के अहम स्तंभ हैं। उन्होंने कहा  जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल जैसे मंच नीति-निर्माताओं, डिजाइनर्स और उद्योग के बीच सार्थक संवाद को मजबूत करते हैं। उन्होंने राजस्थान के स्टोन उद्योग की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय भूमिका को सस्टेनेबल माइनिंग, वैल्यू एडिशन और आधुनिक तकनीक को अपनाने पर विशेष जोर दिया। विख्यात आर्किटेक्ट जितेंद्र मेहता ने इन्दौर डेवलपमेंट मॉडल पर आधारित सत्र में संतुलित शहरी नियोजन और नागरिक सहभागिता की सफलता को रेखांकित किया। 

वहीं रिइनवेंटिंग लोकल स्टोन विद मॉडर्न कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी और स्टोन इन द एज ऑफ ग्लास एंड स्टील जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। समापन दिवस पर आंध्र प्रदेश के खान मंत्री कोल्लू रविंद्र गरु की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। उन्होंने इंडिया स्टोन मार्ट 2026 को सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरणीय जिम्मेदारी से जुड़ा दूरदर्शी आयोजन बताया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका