रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने पर ही मिलेगी 150 यूनिट फ्री बिजली : योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी, छत वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगा लाभ

टॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए घर की छत उपलब्ध है

रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने पर ही मिलेगी 150 यूनिट फ्री बिजली : योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी, छत वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगा लाभ

प्रथम चरण में यह लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनके पास रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए घर की छत उपलब्ध है। 

जयपुर। प्रदेश में 150 यूनिट फ्री बिजली वाले रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को अब रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने पर ही फ्री 150 यूनिट मिलेंगी। राजस्थान डिस्कॉम्स ने 150 यूनिट प्रतिमाह नि:शुल्क बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसमें मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से प्रतिमाह 150 यूनिट निशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। प्रथम चरण में यह लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनके पास रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए घर की छत उपलब्ध है। 

13 अक्टूबर को पोर्टल के शुभारम्भ के बाद रूफ टॉप सोलर लगाने के लिए अब तक एक लाख 66 हजार 355 से अधिक उपभोक्ता अपनी सहमति दर्ज करा चुके हैं। उपभोक्ता रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगवाकर संयंत्र की क्षमता के अनुसार पीएम सूर्यघर योजना में देय केन्द्रीय अनुदान अधिकतम 78 हजार रुपए प्राप्त करेंगे। न्यूनतम 1.1 किलोवाट के संयंत्र पर उन्हें राज्य सरकार से अतिरिक्त 17 हजार रूपए की सब्सिडी भी दी जाएगी, जो डिस्कॉम के सत्यापन के बाद सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन
योजना में वही घरेलू उपभोक्ता अतिरिक्त राज्य सब्सिडी के लिए पात्र होंगे, जो पहले से मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड हैं तथा जिनके पास रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए खुद की छत उपलब्ध है। ऐसे उपभोक्ताओं को राजस्थान डिस्कॉम की वेबसाइट तथा मोबाइल एप पर सहमति के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए उन्हें पीएम सूर्यघर योजना के राष्टÑीय पोर्टल पर रजिस्टेÑशन करना होगा। जरूरी दस्तावेज अपलोड कर एम्पेनल्ड वेंडर का चयन करना होगा। रूफ टॉप सोलर सिस्टम अपनी स्वामित्व वाली छत पर ही स्थापित कराना होगा। रूफ टॉप संयंत्र की आपूर्ति और स्थापना का कार्य पीएम सूर्यघर योजना में एम्पैनल्ड वेंडर करेगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश