गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का नारेबाजी के बीच बहिर्गमन

सदन में जोरदार हंगामा हुआ

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का नारेबाजी के बीच बहिर्गमन

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में रसोई और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों और किल्लत को लेकर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा। कांग्रेस विधायक अमित चाचान और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने महंगाई और गैस उपलब्धता पर सरकार से जवाब मांगा।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्यों ने सरकार से जवाब की मांग करते हुए नारेबाजी की और बाद में सदन से बहिर्गमन कर दिया।

कांग्रेस विधायक अमित चाचान ने पर्ची के माध्यम से यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान कांग्रेस सरकार ने आम लोगों को कई तरह की राहत दी थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि इराक और अमेरिका के युद्ध के कारण गैस के दाम बढ़ाए गए हैं, जो आम जनता के साथ सरासर अन्याय है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जन त्राहि-त्राहि कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय लोगों के शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, लेकिन गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। सरकार को इस विषय में स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

इस दौरान विपक्ष के सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे और गैस की कीमतों पर सरकार से जवाब देने की मांग पर अड़े रहे। जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस के विधायकों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

Read More शंकराचार्य मुद्दे पर अखिलेश का तंज, कहा- नकली संत बांट रहे असली संतो को सर्टिफिकेट

Post Comment

Comment List

Latest News

लुफ्थांसा पायलटों की तीसरी हड़ताल  : पहले ही दिन 700 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई असुविधा पर व्यक्त किया खेद लुफ्थांसा पायलटों की तीसरी हड़ताल : पहले ही दिन 700 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई असुविधा पर व्यक्त किया खेद
जर्मनी की प्रमुख एयरलाइन लुफ्थांसा में पायलटों और क्रू की हड़ताल ने हवाई यातायात ठप कर दिया है। वेतन और...
पहले डिवाइडर से टकराई, फिर दो अन्य वाहनों से भिड़ी कार : हादसे में दो भाइयों की मौत, तीन घायल
समानता और संविधान के महानायक डॉ. भीमराव अंबेडकर
बदलने वाला है बिहार का निजाम बैठकों का सिलसिला जारी : प्रशासनिक तैयारियां तेज, राज्यपाल के सचिव ने की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात
आज की पीढ़ी के लिए बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से निकलते पाँच उजले, कठोर और प्रेरक संदेश
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन : 150 गाड़ियां तोड़ीं, 50 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी जमकर पथराव
कामवाली ने रची साजिश : 50 लाख की डकैती का 3 घंटे में खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार