हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा: छात्रों ने कहा-अतिथियों के हाथों से नहीं दिलवाई जा रही डिग्रियां,  विद्यार्थियों के काफी विरोध के बाद आयोजन फिर से शुरू हुआ और डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने डिग्रियां बांटी

हंगामे की भेंट चढ़ा दीक्षांत समारोह: एचजेयू जयपुर में छात्रों का प्रदर्शन

हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा: छात्रों ने कहा-अतिथियों के हाथों से नहीं दिलवाई जा रही डिग्रियां,  विद्यार्थियों के काफी विरोध के बाद आयोजन फिर से शुरू हुआ और डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने डिग्रियां बांटी

हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में भारी हंगामा हुआ। अतिथियों के हाथों डिग्री न मिलने से नाराज छात्रों ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा का घेराव कर नारेबाजी की। हालांकि, 271 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं, लेकिन भेदभाव के आरोपों ने उत्सव के रंग में भंग डाल दिया।

जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह बुधवार को आरआर्ईसी में हंगामी की भेंट चढ़ गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अतिथियों के हाथों से डिग्रियां नहीं मिलने से नाराज  होकर विरोध कर दिया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि ‘उन्हें डिग्रियां देने के लिए बुलाया गया, लेकिन अतिथियों के हाथों से डिग्रियां नहीं दी जा रही हैं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जब जाने लगे तो छात्रों ने उनसे आग्रह किया कि उनके साथ डिग्रियां देने में भेदभाव किया जा रहा है। 

राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष का काफिला तो निकल गया, लेकिन विद्यार्थियों ने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र बैरवा का घेराव कर नारेबाजी करने लगे। छात्र नेता विकास चौधरी, मनीष चौधरी, कोमल चौधरी सहित अन्य ने बताया कि हमें डिग्रियां देने के लिए बुलाया गया, लेकिन बाद में कहा कि विश्वविद्यालय से ले लेना।

271 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं: समारोह में 271 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। राज्यपाल बागडे ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक उपलब्धि का उत्सव नहीं बल्कि जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष देवनानी, विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी सम्बोधित किया। कुलगुरु प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। 

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल