बजट बहस में भाजपा विधायक की टिप्पणी पर हंगामा : भाजपा विधायक कैलाश वर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर लगाया आरोप, कहा- पिछली सरकार ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब कर दी

मंत्रियों के लिए फॉर्च्यूनर लेने पर आपत्ति जताई

बजट बहस में भाजपा विधायक की टिप्पणी पर हंगामा : भाजपा विधायक कैलाश वर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर लगाया आरोप, कहा- पिछली सरकार ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब कर दी

विधानसभा में से बजट पर बहस शुरू हुई। बहस की शुरुआत  भाजपा विधायक कैलाश वर्मा ने की। बहस के दौरान कैलाश वर्मा की कांग्रेस नेताओं पर की गई टिप्पणी को लेकर सदन में हंगामा हो गया।

जयपुर। विधानसभा में गुरुवार से बजट पर बहस शुरू हुई। बहस की शुरुआत भाजपा विधायक कैलाश वर्मा ने की। बहस के दौरान कैलाश वर्मा की कांग्रेस नेताओं पर की गई टिप्पणी को लेकर सदन में हंगामा हो गया। बहस के दौरान वर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर कर्ज का बोझ छोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब कर दी। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्रियों के लिए हर सरकार में गाड़ियां खरीदी जाती हैं, इसमें मुख्यमंत्री का कोई दोष नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के लिए फॉर्च्यूनर लेने पर आपत्ति जताई जा रही है, जबकि वही सुविधा नेता प्रतिपक्ष को भी मिली है। वर्मा की टिप्पणी पर कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद सदन में नोकझोंक बढ़ गई। इस दौरान वर्मा ने कहा कि उन्हें क्या बोलना है, यह विपक्ष तय नहीं करेगा।

वहीं बहस के दौरान कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने सरकार पर उधार लेकर काम चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार तीन साल में करीब दो लाख करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। बोहरा ने आरोप लगाया कि कई घोषणाएं धरातल पर पूरी नहीं हुईं, छात्राओं को प्रोत्साहन राशि और ट्रांसपोर्ट वाउचर नहीं मिले तथा अन्नपूर्णा शॉप और डिजास्टर मैनेजमेंट डेटा सेंटर जैसी योजनाएं भी पूरी नहीं हो पाईं। उन्होंने आयात नीति और कृषि उत्पादों पर भी सवाल उठाए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस थाना बगरु की बड़ी कार्रवाई, 2 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार पुलिस थाना बगरु की बड़ी कार्रवाई, 2 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार
जयपुर पुलिस ने लूट के 5,000 रुपए के इनामी आरोपी हिम्मत सिंह को उदयपुर से गिरफ्तार किया। दो साल पहले...
महाप्रबंधक ने किया रेलवे स्टेशनो पर चल रहें पुनर्विकसित कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश
इन्सुलिन एक्सेस विषय पर WHO SEARO ऑफिस में हुई स्टेटहोल्डर मीटिंग, डॉ. तोमर- मधुमेह से जूझती दुनिया के लिए इन्सुलिन सिर्फ़ दवा नहीं, जीवन की डोर हैं 
जयपुर में फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी, दूसरे प्रयास में सुरक्षित उतरी विमान
जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ : 7 देशों के 43 पर्यटक कर रहे सफर, 17वें टूर पर निकली शाही ट्रेन
कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार, जानें तारीख 
बांग्लादेश में मतदान केन्द्र पर देसी बम धमाके में तीन लोग घायल, मतगणना जारी