वैशाली नगर पुलिस ने कॉपर वायर चोरी गैंग का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस जांच शुरू

वैशाली नगर पुलिस ने कॉपर वायर चोरी गैंग का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार 
जयपुर पश्चिम की वैशाली नगर थाना पुलिस ने सूने और नए बन रहे मकानों में ताले तोड़कर बिजली के महंगे तार और उपकरण चुराने वाले एक सक्रिय गिरोह को दबोचा है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशों के पास से लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद कर शहर की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है।

जयपुर। जयपुर पश्चिम के वैशाली नगर थाना पुलिस ने नव-निर्मित मकानों से कॉपर वायर, बिजली फिटिंग सामग्री और लाइट की तार चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कॉपर सामान और लाइट की तारें भी बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर आयुक्तालय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की कई वारदातें करना स्वीकार किया है। 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि शहर में निर्माणाधीन मकानों में लगातार हो रही कॉपर वायर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता, सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार शर्मा और थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। मामला वैशाली नगर थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 267/2026 से जुड़ा है। 

परिवादी घनश्याम मीणा ने शिकायत में बताया कि 5 जुलाई की रात अज्ञात बदमाश निर्माणाधीन मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे, बेसमेंट के ताले तोड़े और करीब 4 से 4.5 लाख रुपये मूल्य के कॉपर वायर, बिजली फिटिंग सामग्री व लाइट की तारें चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश चोरी करते दिखाई दिए थे। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महेश कुमार मीणा (29), हंसराज मीणा (28) और निजाम खान (39) को गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया