वैलेंटाइन वीक की शुरुआत आज से, 14 फरवरी तक चलेगा अलग-अलग डे मनाने का सिलसिला
यह उत्सव वीकेंड के साथ और भी यादगार होने वाला
फरवरी के साथ ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जो 14 फरवरी तक चलेगा। इस बार वैलेंटाइन डे शनिवार को पड़ने से उत्सव और खास रहेगा। रोज डे से लेकर यह सप्ताह अब प्रेमी जोड़ों के साथ दोस्तों, परिवार और खुद से प्यार का भी प्रतीक बन चुका है।
जयपुर। फरवरी आते ही हवा में मोहब्बत की खुशबू घुलने लगती है और दिलों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। वैलेंटाइन वीक एक बार फिर उत्सव बनकर लौट रहा है। इस साल यह रोमांटिक सप्ताह 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगा। खास बात यह है कि 14 फरवरी शनिवार को पड़ रहा है, जिससे यह उत्सव वीकेंड के साथ और भी यादगार होने वाला है। यह सप्ताह अब सिर्फ प्रेमी जोड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दोस्तों, परिवार, पालतू जानवरों और खुद से प्यार करने वालों के लिए भी खास बन चुका है।
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे (7 फरवरी) से होती है। इस दिन लाल गुलाब प्यार और जुनून का प्रतीक बनकर दिया जाता है। इसके बाद प्रपोज डे (8 फरवरी) को आता है। जब लोग अपने दिल की बात खुलकर कहते हैं और रिश्तों को नया नाम देते हैं। चॉकलेट डे (9 फरवरी) रिश्तों में मिठास घोलने का दिन है। टेडी डे (10 फरवरी) पर टेडी बियर के जरिए देखभाल और सुकून का अहसास कराया जाता है। प्रॉमिस डे (11 फरवरी) रिश्तों को मजबूत करने वाले वादों का दिन है। इसके बाद हग डे (12 फरवरी) और किस डे (13 फरवरी) आते हैं। अंत में वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) आता है।

Comment List