भाजपा की बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों ने लिया भाग : भजनलाल शर्माने किया सीधा संवाद, संगठन की मजबूती और रणनीति पर विस्तार से की चर्चा 

सरकार के कार्यों को जनता तक प्रभावी तरीकें से पहुंचाना रहा

भाजपा की बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों ने लिया भाग : भजनलाल शर्माने किया सीधा संवाद, संगठन की मजबूती और रणनीति पर विस्तार से की चर्चा 

राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, सांसद सी.पी. जोशी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जयपुर। मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में अजमेर एवं बीकानेर संभाग के जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों तथा विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, सरकार के दो वर्ष के कामकाज तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, सांसद सी.पी. जोशी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने मात्र दो वर्षों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तुलना में कई गुना अधिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन उपलब्धियों को विस्तृत रूप से जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जहां “हर कार्यकर्ता गुलदस्ते के फूल की तरह साथ मिलकर आगे बढ़ता है।” मंडल स्तर तक नियमित बैठकों के आयोजन पर भी जोर दिया गया।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार ने अपने राजनीतिक हित साधने के लिए पंचायत चुनावों से पहले वार्डों का असमान पुनर्गठन किया और जिलों का गठन भी जल्दबाजी में किया गया। राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में दो वर्षों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिनमें कई ऐसे कार्य भी शामिल हैं जो वर्षों से लंबित थे और वर्तमान सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति से उन्हें आगे बढ़ाया। बैठक का मुख्य फोकस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और सरकार के कार्यों को जनता तक प्रभावी तरीकें से पहुंचाना रहा।

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान