महिला सप्ताह के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में विविध कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को दिया जा रहा बढ़ावा

उत्तर पश्चिम रेलवे में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह' का आगाज

महिला सप्ताह के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में विविध कार्यक्रम,  स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को दिया जा रहा बढ़ावा

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में 3 से 11 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में महिला रेलकर्मियों हेतु 'तनाव मुक्ति कार्यशाला' का आयोजन किया गया, जहाँ डॉ. हरीश रावत ने लाफ्टर योगा के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के गुर सिखाए। 11 मार्च को उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों को सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में कार्यरत महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करने तथा उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 3 से 11 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला रेलकर्मियों में स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसी के तहत मुख्यालय में महिला सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला रेलकर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को ‘तनाव मुक्ति कार्यशाला’ का आयोजन किया गया, जिसमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. हरीश रावत ने महिला कर्मचारियों को लाफ्टर योगा का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि लाफ्टर योगा के माध्यम से तनाव को कम कर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सकता है।

कार्यशाला में महिला रेलकर्मियों ने हास्य अभ्यास, श्वास तकनीक और ऊर्जा बढ़ाने वाले योग अभ्यासों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख वित्त सलाहकार गीतिका पांडे, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सीमा शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. लक्ष्मी मीना, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी निष्ठा पुरी और उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (कल्याण) डॉ. हिना अरोड़ा सहित कई महिला अधिकारी उपस्थित रहीं। महिला सप्ताह का समापन 11 मार्च को सम्मान समारोह के साथ होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ