वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से की भेंट, दोनों राज्यों के मध्य आपसी सहयोग के विभिन्न विषयों पर की सार्थक चर्चा

नवाचारों एवं जनहित आधारित विधायी कार्यप्रणाली की जानकारी साझा की

वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से की भेंट, दोनों राज्यों के मध्य आपसी सहयोग के विभिन्न विषयों पर की सार्थक चर्चा
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा दौरे के दौरान त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष राम पादा जमातिया, उपाध्यक्ष राम प्रसाद पाल और मुख्य सचेतक कल्याणी साहा रॉय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी सहयोग पर सार्थक चर्चा हुई। दोनों राज्यों की विधानसभाओं के बीच अनुभव साझा करने पर सहमति बनी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा प्रवास के दौरान शनिवार को त्रिपुरा विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष राम पादा जमातिया, उपाध्यक्ष राम प्रसाद पाल तथा सरकार के मुख्य सचेतक कल्याणी साहा रॉय से शिष्टाचार भेंट कर संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा दोनों राज्यों के मध्य आपसी सहयोग के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।

बैठक के दौरान देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली संसदीय इतिहास, नवाचारों एवं जनहित आधारित विधायी कार्यप्रणाली की जानकारी साझा की। त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष राम पादा जमातिया ने देवनानी का स्वागत करते हुए दोनों विधानसभाओं के बीच निरंतर सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उपयोगी बताया।

Tags:  devnani

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन