वीबीजी राम जी मिशन से ग्रामीण भारत बनेगा आत्मनिर्भर, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर : पूनिया

ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित

वीबीजी राम जी मिशन से ग्रामीण भारत बनेगा आत्मनिर्भर, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर : पूनिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का आमेर में शुभारंभ किया गया। इस मिशन का उद्देश्य ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं सशक्त बनाते हुए रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित करना है।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का आमेर में शुभारंभ किया गया। इस मिशन का उद्देश्य ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं सशक्त बनाते हुए रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित करना है। इसी क्रम में आमेर विधानसभा क्षेत्र के जालसू स्थित ग्राम पंचायत मुंडोता में VB-G RAM G के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने सहभागिता की।

इस अवसर पर डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया 'विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह मिशन ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित करेगा तथा विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसून में डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जुलाई भर विशेष अभियान मानसून में डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जुलाई भर विशेष अभियान
मानसून के दौरान डेंगू की रोकथाम के लिए जिले में पूरे जुलाई माह को एंटी डेंगू माह के रूप में...
आईटी कंपनियों की जोरदार बढ़त से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने बढ़त के साथ की क्लोजिंग
रूस का कीव पर सबसे बड़ा हमला: 13 की मौत, 90 से ज्यादा घायल; 570 ड्रोन-मिसाइलों से दहला यूक्रेन
"शिमला समझौते" पर भाजपा का बड़ा हमला : 'रणनीतिक चूक' का आरोप, कांग्रेस की नीति पर उठाए सवाल
पट्टा शाखा में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 50 हजार लेते जमादार गिरफ्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मनाया सादगी से जन्मदिन, फिर मोदी दौरे की तैयारियों में जुटे
राम मंदिर में चंदा चोरी की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच : वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- दान चोरी और गबन के खुलासों से भारतीयों की आस्था पर आघात