वाहन चोर गिरफ्तार : बाइक बरामद, जानें पूरा मामला  

आरोपी नशे का आदी है

वाहन चोर गिरफ्तार : बाइक बरामद, जानें पूरा मामला  
शिप्रापथ थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में 18 वर्षीय अंशु महावर को गिरफ्तार कर चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद। आरोपी नशे का आदी और नशे के लिए वाहन चोरी करता था। पुलिस पूछताछ में अन्य चोरी की वारदातों से जुड़े तथ्यों का भी पता लगा रही।

जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

आरोपी नशे का आदी है और नशे के लिए वाहन चोरी करता था। पुलिस के अनुसार मानसरोवर निवासी करण सिंह मीणा की हीरो स्प्लेंडर बाइक 29 मई की रात चोरी हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंशु महावर (18) को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली। आरोपी मूलतः पिनाहट (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में भांकरोटा में रह रहा था। पुलिस उससे अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार