स्कूल पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं पर ग्रामीणों का हमला, अभिजीत दीपके ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम 

सीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई

स्कूल पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं पर ग्रामीणों का हमला, अभिजीत दीपके ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम 
राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उनको खदेडने के साथ ही उनकी गाड़ियों पर भी पथराव किया।

जयपुर। राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उनको खदेडने के साथ ही उनकी गाड़ियों पर भी पथराव किया। निरीक्षण करने में शामिल सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं, सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी कि अगले 48 घंटे में स्कूलों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ और हमला करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे खुद जयपुर आकर धरने पर बैठेगें। विवाद में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ता कहा तो कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा पर स्कूलों की असलियत छुपाने के आरोप लगाए हैं।

सीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे तो ग्रामीणों ने की धक्का मुक्की :

आशुतोष सहित कार्यकर्ता जब सुबह दस बजे स्कूल पहुंचे तो उनकी ग्रामीणों से धक्का मुक्की हुई। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और सीजेपी के विरोध में नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान सीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आर्इं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट भी इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देकर भाजपा पर आरोप लगा चुके हैं। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि हमला करने वाले ग्रामीण नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ता थे।

ये लोग राजस्थान में भी माहौल बिगाड़ना चाहते हैं : दिलावर

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सतीश पूनिया ने सपरिवार किया मतदान, वार्ड 34 के ब्राइट फ्यूचर स्कूल बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का किया प्रयोग

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह जंतर मंतर पर गड़बड़ी की, उसी तरह राजस्थान में वातावरण बनाना चाहते हैं। बच्चों की शिक्षा में व्यवधान डालना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, इसलिए लोगों ने विरोध किया।

Read More ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी फैजाबाद से गिरफ्तार

लोगों ने पत्थर मारे और महिलाओं से अभद्रता की: रांका

Read More पीएम मोदी का नेतृत्व हर भारतीय को गौरवान्वित करता है : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

रांका ने कहा कि स्कूल की बिल्डिंग जर्जर हो गई है। बच्चे टीनशेड में पशुओं के चारे के पास बैठक कर पढ़ाई कर रहे हैं। हम वहां पहुंचे तो भाजपा के गुंडे वहां पहुंचे, लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। उन्होंने पत्थर मारे और महिलाओं से अभद्रता की।

ग्रामीणों ने कहा: हम किसी भी बाहरी को घुसने नहीं देंगे

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग हथियारबंद होकर वहां पहुंचे तो हमने घुसने नहीं दिया। हमने उन्हें कोई चोट नहीं पहुंचाई। हम किसी भी बाहरी को घुसने नहीं देंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एथर के ‘मीट कोनार्क’ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य पर मंथन : हेड ऑफ मार्केटिंग ने साझा की कोनार्क की डिजाइन, तकनीक और नवाचार से जुड़ी खूबियां एथर के ‘मीट कोनार्क’ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य पर मंथन : हेड ऑफ मार्केटिंग ने साझा की कोनार्क की डिजाइन, तकनीक और नवाचार से जुड़ी खूबियां
एथर एनर्जी ने जयपुर मैरियट होटल में ‘मीट कोनार्क’ कार्यक्रम आयोजित। हेड ऑफ मार्केटिंग सौरभ शर्मा ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के...
प्रदेश में 16 हजार मरीजों को नि:शुल्क डायलिसिस, 1.17 लाख सेशन हुए
नए आयकर कानून में वैल्यूअर्स की भूमिका अहम, संपत्ति मूल्यांकन में सावधानी पर जोर
पीएम मोदी का नेतृत्व हर भारतीय को गौरवान्वित करता है : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
गुजरात में 28 साल का राज, फिर भी साफ पानी नहीं : 10 में 9 नमूने फेल, खड़गे बोले- रंगीली तस्वीरें दिखाकर जनता की आंखों में झोंकी धूल 
एमबीएस अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा खुद बीमार, 14 साल पुरानी गाड़ियों से ढो रहे गंभीर मरीज
असर खबर का : पाइप लाइन लीकेज हुआ दुरूस्त, पेयजल आपूर्ति सुधरेगी