टोल पर वीआईपी कल्चर होगा खत्म : राजस्थान में टोल होंगे फ्री, फ्लो बैरियर पर रुके बिना गुजरेंगी गाड़ियां

पर्याप्त बैलेंस नहीं तो दुगुना जुर्माना

टोल पर वीआईपी कल्चर होगा खत्म : राजस्थान में टोल होंगे फ्री, फ्लो बैरियर पर रुके बिना गुजरेंगी गाड़ियां

राजस्थान के हाईवे पर जल्द ही टोल वसूली का सिस्टम पूरी तरह बदलने जा रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रदेश के प्रमुख टोल प्लाजा को फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम में बदलने की तैयारी कर रहा।

जयपुर। राजस्थान के हाईवे पर जल्द ही टोल वसूली का सिस्टम पूरी तरह बदलने जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रदेश के प्रमुख टोल प्लाजा को फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम में बदलने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत वाहनों को टोल बैरियर पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और गाड़ियां अपनी तय रफ्तार से सीधे गुजर सकेंगी। टोल शुल्क स्वत: फास्टैग से कट जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद विधायक, सांसद, प्रधान, सरपंच या अन्य रसूख दिखाकर टोल नहीं बचा सकेंगे। केवल उन्हीं वाहनों को छूट मिलेगी, जिन्हें एनएचएआई की गाइडलाइन के तहत अधिकृत किया गया है और जिनका पंजीकरण पोर्टल पर होगा। यहां तक कि कोई अधिकारी दूसरे के वाहन से सफर करेगा तो वाहन मालिक के मोबाइल पर टोल कटने का मैसेज पहुंच जाएगा। पहले चरण में जोधपुर के डांगियावास, सीकर के अखैपुर और जयपुर के मनोहरपुर टोल प्लाजा को दिसंबर 2026 तक फ्री फ्लो सिस्टम में बदलने की तैयारी है। जोधपुर के डांगियावास टोल पर करीब 80 प्रतिशत बैरियर हटाने का काम भी पूरा हो चुका है।

पर्याप्त बैलेंस नहीं तो दुगुना जुर्माना
जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं होगा या टैग ब्लैकलिस्ट होगा, उनकी नंबर प्लेट स्कैन कर रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। वाहन मालिक के मोबाइल पर पेनल्टी का मैसेज भेजा जाएगा और बाद में अतिरिक्त शुल्क के साथ राशि जमा करनी होगी। नई तकनीक के जरिए टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की भी जांच होगी। दस्तावेज अधूरे मिलने पर वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

नई व्यवस्था में क्या बदलेगा
टोल पर बैरियर के सामने रुकना नहीं पड़ेगा।
फास्टैग से स्वत: कटेगा टोल टैक्स।
बिना फास्टैग वाहनों पर नंबर प्लेट से पेनल्टी।
विधायक, सांसद लिखी गाड़ियों को भी नहीं मिलेगी मनमानी छूट। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार जयपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
नकबजनी की वारदात का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा करते हुए शातिर आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार। आरोपी के...
पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी साबित होगा चीन-अमेरिका टकराव,:वांग यी बोले- एक-दूसरे के बिना नहीं कर सकते काम
नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार : प्रश्नपत्रों तक थी सीधी पहुंच, एनटीए की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में था शामिल
मिस राजस्थान 2026 का आखिरी मौका : जयपुर में 17 मई को होगा ग्रैंड ऑडिशन, सपनों को मिलेगी नई उड़ान
अरावली में खनन मामला : पट्टा धारकों के पक्ष में कोई आदेश पारित नहीं करेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- रद्द करने पर संबंधित पक्ष दे सकता है चुनौती
टोल पर वीआईपी कल्चर होगा खत्म : राजस्थान में टोल होंगे फ्री, फ्लो बैरियर पर रुके बिना गुजरेंगी गाड़ियां
एमबीएस अस्पताल में बवाल : दो मरीजों की मौत के बाद तोड़फोड़, रेजीडेंट डॉक्टरों से मारपीट