महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू

नियम तोड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा

महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू

जयपुर में महिला से दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू। जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में बाइक सवार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई।

जयपुर। जयपुर में महिला से दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में बाइक सवार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग ने मोटरसाइकिल RJ29 एसवाई 9176 की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही वाहन पर सवार दोनों युवकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी बिना पीयूसी और बिना बीमा के वाहन चला रहे थे और खतरनाक तरीके से ड्राइविंग कर रहे थे। इसी आधार पर उनके खिलाफ चालान भी बनाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार अब दोनों व्यक्तियों से ड्राइविंग लाइसेंस वापस लेकर उन्हें एक वर्ष तक वाहन चलाने से वंचित रखा जाएगा। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के साथ महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवहन विभाग ऐसे मनचलों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगा और नियम तोड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
शादीशुदा महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और लाखों रुपए के गहने चोरी कर...
समान नागरिक संहिता से आदिवासी समुदाय को कोई नुकसान नहीं, हर व्यक्ति को आत्म-सम्मान के साथ जीने का अधिकार : अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी, विमान में अफरा-तफरी का माहौल
14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान ; सुनवाई शुरू, सीजेआई बोले-निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो
होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत
फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास